लाइव न्यूज़ :

मोदी की राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने को मजबूर: अमित शाह

By भाषा | Updated: March 6, 2019 23:19 IST

भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा कि हवाई हमला करके पीएम नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पहले केवल अमेरिका और इजराइल को ही अपने सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए जाना जाता था, अब मोदी ने हवाई हमला कर भारत का नाम भी उसमें शामिल कर दिया है। 

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने को मजबूर हुआ है क्योंकि अब उसे अहसास हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाबी कार्रवाई के लिए भारतीय सुरक्षा बलों को खुली छूट दे दी है । निजामाबाद क्षेत्र के अंतर्गत पांच लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा के पदाधिकारियों की एक बैठक में उन्होंने कहा कि पूर्व की संप्रग सरकार में भारतीय सैनिकों के सिर काटे गए लेकिन इस तरह के बर्बर कृत्य का कोई जवाब नहीं दिया गया। शाह ने कहा कि उरी आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक के साथ जवाब दिया । इसी तरह पुलवामा की घटना के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर हवाई हमले किये।भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारे वायु सैनिकों ने तीन आतंकी कैंपों पर हवाई हमले किये और उन्हें तबाह कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज पाकिस्तान को पहली बार अहसास हुआ है कि आतंकवाद काम नहीं करेगा...वे गिरफ्तारी करने और (आतंकवाद) इसे रोकने को मजबूर हैं...हमारे नेता नरेंद्र मोदी की राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण ऐसा हुआ है।’’ 

पाकिस्तान को पता है कि भारत उसकी हर कार्रवाई का जवाब देगा: अमित शाह

शाह ने कहा कि पाकिस्तान को पता है कि भारत उसकी हर कार्रवाई का जवाब देगा । उन्होंने कहा कि मोदी ने रक्षा बलों को पूरी स्वतंत्रता दे दी है। एक गोली उधर से आयी तो इधर से गोले से जवाब दिया जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बसपा प्रमुख मायावती, तेदेपा सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू जैसे नेताओं को शर्मसार होना चाहिए कि वे जवानों के शौर्य पर सवाल कर रहे हैं और (हवाई हमले के) सबूत मांग रहे हैं।भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘‘पाकिस्तान सबूत के लिए कह नहीं रहा, चंद्रबाबू आप प्रमाण के लिए पूछ रहे । शर्मसार कर दिया।’’ राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में देश के साथ खड़े होने की बजाए कांग्रेस अध्यक्ष सबूत मांग रहे हैं।शाह ने कहा, ‘‘आप देखिए पाकिस्तानी मीडिया और महागठबंधन के एक नेता का बयान एक ही तरह का है । कई बार, मुझे समझ नहीं आता कि वह बोल रहे हैं या पाकिस्तानी मीडिया बोल रहा है या राहुल बाबा जो कह रहे हैं वही पाकिस्तानी मीडिया कहता है।’’ भाजपा प्रमुख ने कहा कि हवाई हमला करके मोदी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पहले केवल अमेरिका और इजराइल को ही अपने सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए जाना जाता था, अब मोदी ने हवाई हमला कर भारत का नाम भी उसमें शामिल कर दिया है । 

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीपाकिस्तानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए