लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और बीजेपी सिर्फ चुनावी नारे नहीं देते, हमें हकीकत में भी बदलना आता है: अमित शाह

By भाषा | Updated: September 19, 2018 00:26 IST

अमित शाह ने कहा,‘‘ जब सीमा पर हमारे जवानों के सिर काटे गए तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुप रहे लेकिन जब भाजपा सरकार के कार्यकाल में उरी हमला हुआ तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला किया।

Open in App

जयपुर, 18 सितम्बर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने चुनावी नारों को हकीकत में बदलना आता है। राजस्थान के नागौर जिले में एक किसान सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा,‘‘भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नारे चुनावी नारे नहीं होते। हमें उन्हें हकीकत में बदलना आता है।’’ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस न तो किसान की और न ही देश की सुरक्षा कर सकती है। ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को कांग्रेस लागू नहीं कर सकती।राज्य तथा केंद्र की भाजपा सरकारों द्वारा कृषि क्षेत्र में किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए शाह ने किसानों से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का प्रयास केवल भाजपा कर सकती है।शाह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए काम किया है। उन्होंने इस संदर्भ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा रबी एवं खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी आदि का जिक्र किया।उन्होंने कहा,‘‘किसानों के साथ खड़ा रहना भाजपा की आदत है। भाजपा सरकार किसानों के लिए समर्पित है और उसने उनके लिए काम किया है। हम 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं। केवल भाजपा ही यह कर सकती है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि वह (राहुल) जानते भी हैं कि रबी की फसल कब होती है खरीफ की फसल कब बोई जाती है।शाह ने कहा,‘‘ जब सीमा पर हमारे जवानों के सिर काटे गए तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुप रहे लेकिन जब भाजपा सरकार के कार्यकाल में उरी हमला हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला किया।’’ उन्होंने 2014 के आम चुनाव में राजस्थान में पार्टी को सभी 25 सीटें मिलने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,‘‘ पूर्ण बहुमत देने का काम राजस्थान की जनता ने किया, अगर राजस्थान फैसला नहीं करता तो ढुलमुल सरकार बनती।’’ बैठक में केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, राज्य के परिवहन मंत्री युनूस खान तथा पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि शाह तीन दिन की राजस्थान यात्रा पर हैं।

टॅग्स :अमित शाहराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील