लाइव न्यूज़ :

सीटें तय होने के बाद नीतीश और रामविलास पासवान ने अमित शाह को दिया भरोसा, बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटें जीतेंगे

By विकास कुमार | Updated: December 23, 2018 13:10 IST

अमित शाह ने एनडीए की जीत का दावा किया है। शाह ने कहा कि 2014 में एनडीए लोकसभा में 31 सीटें जीतकर आई थी, और हम इस बार उससे भी ज्यादा जीतेंगे। इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष 2014 की बात कर रहे हैं, हम इससे एक कदम और आगे जायेंगे। नीतीश ने कहा कि एनडीए 2009 में प्राप्त हुई सीटों से भी ज्यादा सीट इस बार जीतेगी।

Open in App

पिछले कुछ दिनों से बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे का फार्मूला अटकता हुआ नजर आ रहा था। लेकिन आज दिल्ली में अमित शाह के घर एनडीए के नेता रामविलास पासवान और नीतीश कुमार पहुंचे और सीटों को लेकर सहमती बन गई है। 

सीट बंटवारे को लेकर मीडिया में चर्चित पैटर्न ही सामने आया है। अमित शाह ने बताया कि भाजपा और जदयू 17-17 और लोजपा 6 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। वहीं रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजा जायेगा। 

अमित शाह ने एनडीए की जीत का दावा किया है। शाह ने कहा कि 2014 में एनडीए लोकसभा में 31 सीटें जीतकर आई थी, और हम इस बार उससे भी ज्यादा जीतेंगे। इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष 2014 की बात कर रहे हैं, हम इससे एक कदम और आगे जायेंगे। नीतीश ने कहा कि एनडीए 2009 में प्राप्त हुई सीटों से भी ज्यादा सीट इस बार जीतेगी। बता दें कि 2009 में एनडीए को बिहार में 32 सीटें मिली थी। 

रामविलास पासवान ने अमित शाह का आभार जताया है। ऐसा कहा जा रहा था कि देश की राजनीति में मौसम वैज्ञानिक के नाम से मशहूर पासवान एनडीए से नाता तोड़ सकते हैं। 

कुछ लोगों ने इसे तीन राज्यों में भाजपा की हार के बाद राजनीतिक सौदेबाजी के रूप में देखा। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर एनडीए से बिछड़ते दलों को लेकर भाजपा को आगाह किया था। 

हिंदी हार्टलैंड के तीन राज्यों में हार के बाद अमित शाह के ऊपर बिहार में एनडीए को जोड़े रखने का जबरदस्त दबाव था। रामविलास पासवान दलित और पसमांदा मुसलमानों के सहारे बिहार की राजनीति का एक मजबूत स्तम्भ हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में लोजपा ने 7 में 6 सीटें जीत ली थी। इस बार उसी पैटर्न के तहत उन्हें सीटें दी गई है। 

रामविलास पासवान के राज्यसभा जाने के कारण हाजीपुर का लोकसभा सीट इस बार खाली होगा। हो सकता है कि इस सीट से उनके भाई पशुपति कुमार पारस चुनाव लड़ेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावरामविलास पासवानअमित शाहनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस