लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और इजराइल के बाद भारत एक ऐसा देश जिससे आप पंगा नहीं ले सकते, बोले अमित शाह

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 18, 2023 11:30 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत एक ऐसा देश है जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत में कोई रक्षा नीति नहीं थी।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के इस देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले हमारी कोई रक्षा नीति नहीं थी।अमित शाह ने आगे कहा कि भारत मौजूदा समय में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित देश है।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत एक ऐसा देश है जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत में कोई रक्षा नीति नहीं थी। नरेंद्र मोदी के इस देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले हमारी कोई रक्षा नीति नहीं थी। पहले पाकिस्तान से घुसपैठ बेहद आम बात थी। 

उन्होंने ये भी कहा कि अब सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक (बालाकोट) के बाद कोई भी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की हिम्मत नहीं कर सकता। भारत के हमले के बाद दुनिया को यह संदेश मिला कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता। अमित शाह ने आगे कहा कि भारत मौजूदा समय में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित देश है।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में कोई भी भारतीय सेना और भारतीय सीमाओं से खिलवाड़ नहीं कर सकता। हम हर देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं, लेकिन साथ ही हम किसी भी तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे। दुनिया की महाशक्तियों के बारे में पूछे जाने पर अमित शाह ने कहा कि महाशक्ति शब्द अब बेमानी है। 

अमित शाह ने आगे कहा कि हम महाशक्ति की अवधारणा में विश्वास नहीं करते हैं। हम अपने देश को आगे ले जाना चाहते हैं और चाहते हैं कि यह समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी देश बने। भारत कभी महाशक्ति बनने के बारे में नहीं सोचेगा। न तो यह हमारे देश की संस्कृति है और न ही यह लक्ष्य हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष वार्ता के लिए आगे आए तो संसद में जारी मौजूदा गतिरोध को दूर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष 'दो कदम आगे बढ़ाए' तो सरकार उससे भी 'दो कदम आगे बढ़ेगी'। शाह ने में कहा कि ऐसे कई मुद्दें हैं, जो राजनीति से ऊपर है और यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी विदेशी धरती पर घरेलू राजनीति पर चर्चा करने से इनकार कर दिया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमित शाहभारतअमेरिकाइजराइलपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं