लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने कहा, एक समय आएगा कि भवानी मंदिर में कश्मीरी पंडित वहां पूजा करते दिखाई देंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2019 19:27 IST

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीरियत की बात करने वाले सूफी संतों पर हुए हमले पर क्यों छुप रहे। कश्मीरी पंडितों को घर से खदेड़ दिया गया। उनके मंदिरों को तोड़ा गया, जब कश्मीरियत की बात करते हैं तो कश्मीरी पंडितों की भी चिंता करनी चाहिए, कश्मीरी संस्कृति की चिंता करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है कम से कम इस बार पर सदन एकमत है।अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति शासन में कश्मीर में काफी काम हुआ है और बाबू गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचा जा रहे हैं।

राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीरियत की बात करने वाले सूफी संतों पर हुए हमले पर क्यों छुप रहे। कश्मीरी पंडितों को घर से खदेड़ दिया गया। उनके मंदिरों को तोड़ा गया, जब कश्मीरियत की बात करते हैं तो कश्मीरी पंडितों की भी चिंता करनी चाहिए, कश्मीरी संस्कृति की चिंता करनी चाहिए।

 अमित शाह ने कहा कि कश्मीर की आवाम की संस्कृति का संरक्षण हम ही करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं निराशावादी नहीं हूं एक समय आएगा कि भवानी मंदिर में कश्मीरी पंडित वहां पूजा करते दिखाई देंगे और सूफी भाई भी वहां दिखाई पड़ेंगे। 

राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है कम से कम इस बार पर सदन एकमत है। उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कोई इसे देश से अलग नहीं कर सकता।

 शाह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है. विशिष्ट परिस्थिति के कारण विधायक घर पर बैठे हैं सही बात है लेकिन पंचायत चुनाव न होने की वजह से 40 हजार लोग घर पर बैठे थे। पंच-सरपंच को क्या विकास करने का हक नहीं है। आज तक इस बारे में चिंता नहीं हुई लेकिन मोदी सरकार ने पंचायत चुनाव सफलता के साथ कराए।

अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति शासन में कश्मीर में काफी काम हुआ है और बाबू गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचा जा रहे हैं, जहां तक विकास नहीं पहुंचा था वहां 6 साल में हमारी योजनाएं पहुंचीं हैं।

उन्होंने कहा कि शौचालय से लेकर विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन तक का लाभ लोगों को मिला है, जो भारत को तोड़ने की बात करेगा उसे उसी भाषा में जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि घाटी की जनता से कहना चाहता हूं कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है, गुमराह मत हों, आप भारत के साथ जुड़िए, भारत सरकार आपके जान और माल की रक्षा करेगी।

  

टॅग्स :संसद बजट सत्रअमित शाहजम्मू कश्मीरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील