लाइव न्यूज़ :

केरल में बोले अमित शाह- मोदी को जितना बदनाम करेंगे, देश में कमल उतना ही खिलेगा

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 12, 2023 20:02 IST

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि जब मोदी जी ने कार्यभार संभाल तब हमारे देश का अर्थतंत्र दुनिया की अर्थव्यवस्था की तालिका में 11वें नंबर पर था। मगर 9 साल के अल्पकालिन समय के अंदर हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा को एक मौका दें, हम केरल का विकास करेंगे- अमित शाहकम्युनिस्ट पार्टी को दुनिया से खत्म कर दिया गया है - अमित शाहमोदी को जितना बदनाम करेंगे, देश में कमल उतना ही खिलेगा- अमित शाह

त्रिशूर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे। यहां अमित शाह ने कांग्रेस और माकपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि लोगों ने इन दोनो दलों को खारिज कर दिया है। 

त्रिशूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "केरल के लोग एक के बाद एक माकपा और कांग्रेस को मौका देते रहे। कम्युनिस्ट पार्टी को दुनिया से खत्म कर दिया गया है और लोगों ने कांग्रेस और माकपा दोनों को खारिज कर दिया है। भाजपा को एक मौका दें, हम केरल का विकास करेंगे।"

अमित शाह ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा, "कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि वे हमारे प्रिय नेता पीएम मोदी की कब्र खोदेंगे। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि आप उन्हें जितना बदनाम करने की कोशिश करेंगे, देश में कमल उतना ही खिलेगा।"

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने कहा, "देश ने 70 साल में जितना प्रगति नहीं की, उतनी प्रगति 9 साल में मोदी जी के नेतृत्व में हुई है। 2014 में जब मोदी जी ने कार्यभार संभाल तब हमारे देश का अर्थतंत्र दुनिया की अर्थव्यवस्था की तालिका में 11वें नंबर पर था। मगर 9 साल के अल्पकालिन समय के अंदर हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। इन 9 सालों के अंदर मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। पहले आतंकी अंदर घुसकर हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। UPA की सरकार चुप बैठी रहती थी। मोदी जी के समय पुलवामा, उरी में पाकिस्तान ने हमला किया। 10 दिन में ही सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने का काम भारतीय सेना ने किया।"

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी को उस बयान का जिक्र किया जिसमें कांग्रेस नेता ने लंदन में भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताया था। राहुल पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी धरती से भारत को बदनाम किया जा रहा है जो ठीक नहीं है। भारत के लोकतंत्र की जड़ें, हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। 

टॅग्स :अमित शाहकेरलसीपीआईएमकांग्रेसराहुल गांधीBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं