लाइव न्यूज़ :

गुजरात में नए राजनीतिक दल बड़े-बड़े दावे किए लेकिन उनका सफाया हो गया, बोले अमित शाह- जीत का 2024 के लोस चुनाव पर सकारात्मक असर होगा

By अनिल शर्मा | Updated: December 26, 2022 09:52 IST

पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए शाह ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में रिकार्ड तोड़ नतीजे भाजपा की बूथ स्तरीय पेज कमेटी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के कार्यकर्ताओं की बदौलत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश और गुजरात के लोगों के बीच अपार लोकप्रियता है और यही कारण है कि उन्होंने गुजरात की 26 में से 26 सीटों पर दो बार लोकसभा में जीत हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की जीत का 2024 लोकसभा चुनाव पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगाः अमित शाहशाह ने कहा कि परिणाम गुजरात के पार्टी के "गढ़" होने का प्रमाण था।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि हाल ही में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत "पूरी राजनीतिक तस्वीर" को बदल देगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। गुजरात में पहली बार चुनाव लड़नेवाली आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में नए दल आए, बड़े-बड़े दावे किए लेकिन चुनाव नतीजों के बाद उनका सफाया हो गया। 

2022 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का हवाला देते हुए शाह ने कहा कि परिणाम गुजरात के पार्टी के "गढ़" होने का प्रमाण था। गृह मंत्री की यह टिप्पणी रविवार को सूरत शहर और जिला भाजपा की ओर से आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए आई।

शाह ने कहा कि नतीजे बताते हैं कि गुजरात के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का स्वागत करने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा, आज इस भारी जीत ने देश को एक मजबूत संदेश दिया है कि गुजरात क्षेत्र भाजपा का गढ़ था और रहेगा।

अमित शाह ने कहा, "गुजरात विधानसभा चुनाव में यह जीत देश भर के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह, प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। इस जीत से पूरी राजनीतिक तस्वीर बदल जाएगी और नतीजों का 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।" जीत पर गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित अन्य लोगों को बधाई दी।

साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए शाह ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में रिकार्ड तोड़ नतीजे भाजपा की बूथ स्तरीय पेज कमेटी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के कार्यकर्ताओं की बदौलत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश और गुजरात के लोगों के बीच अपार लोकप्रियता है और यही कारण है कि उन्होंने गुजरात की 26 में से 26 सीटों पर दो बार लोकसभा में जीत हासिल की है।

उन्होंने राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान राज्य भर में पीएम मोदी की चुनावी यात्राओं का भी उल्लेख किया और कहा कि यह गुजरात में "भाजपा समर्थक तूफान" लाया, जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने वोटों में बदल दिया। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी दौरे के बाद बीजेपी समर्थक तूफान खड़ा हो गया और कार्यकर्ताओं ने इसे वोटों में बदल दिया।

टॅग्स :अमित शाहगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह