लाइव न्यूज़ :

अमित शाह पहुंचे कोलकाता, थोड़ी देर में करेंगे जनसभा को सम्बोधित

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 11, 2018 13:00 IST

पश्चिम बंगाल भाजपा ने आरोप लगाया कि ‘‘भाजपा बंगाल छोड़ो’’ और ‘‘बंगाल विरोधी भाजपा वापस जाओ’’ संदेश वाले पोस्टर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गए हैं।

Open in App

कोलकाता, 11 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को कोलकाता पहुँचे। बीजेपी अध्यक्ष एक जनसभा को सम्बोधित करने वाले हैं।

राज्य सभा सांसद अमित शाह के कोलकाता पहुँचने से पहले ही सड़कों और सभास्थल पर "भाजपा बंगाल छोड़ो" के पोस्टर देखे गये।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार शहर के मध्य मायो रोड स्थित उनके रैली स्थल के आसपास ऐसे पोस्टर लगे दिखे। 

वहीं बंगाल भाजपा ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अमित शाह की रैली में आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओंं को सुरक्षा दिए जाने  के माँग की।

इससे पहले जून में पीएम नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल में एक सभा के दौरान मंच गिर जाने से कई लोग घायल हो गये थे। 

पीएम मोदी की सभा के दौरान भी सड़कों और सभा स्थल पर ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के पोस्टर और बैनर लगाये गये थे जिन पर पीएम ने चुटकी ली थी।

प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया कि ‘‘भाजपा बंगाल छोड़ो’’ और ‘‘बंगाल विरोधी भाजपा वापस जाओ’’ संदेश वाले पोस्टर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गए हैं।

हालांकि इस आरोप से पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इनकार किया।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अमित शाहकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार