लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने राजस्‍थान में फूंका चुनावी बिगुल, 4 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

By अनुभा जैन | Updated: September 11, 2018 14:26 IST

Rajasthan Election राजस्‍थान में दोबारा किसी पार्टी की आमतौर पर सरकार नहीं बनती। बीजेपी इस मिथ तोड़ने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

Open in App

जयपुर, 11 सितंबरः भारतीय जनता पाटी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिन की यात्रा पर मंगलवार की सुबह जयपुर पहुंचे। भाजपा एक नेता ने बताया कि हवाई मार्ग से यहां पहुंचे शाह का हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मोती डूंगरी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने अमित शाह को पूजा करवाई। इसलिए मोती डूंगरी मंदिर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर मेयर अशोक लाहोटी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद शाह यहां से मोती डूंगरी गणेश मंदिर गए। उनके साथ साथ पार्टी कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के रूप में चले। भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा की। इस यात्रा के दौरान अमित शाह चुनावी बिगुल को फूकेंगे। शाह यहां चार कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

इसी बाबत वह सूरज मैदान में शांति केंद्र सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी माजूद रहे।

उल्लेखनीय है राजस्‍थान की मौजूदा वसुंधरा राजे सिंधिया सरकार का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इसलिए अभी चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने किसी तरह की कोई घोषणा नहीं की है। राजस्‍थान का इतिहास रहा है कि यहां कोई भी सरकार दोबारा नहीं बनती। ऐसे में बीजेपी इस बार इस मिथ को तोड़ने की जुगत में लगी है। इसमें बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरे जोर-शोर से लगे हैं।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील