लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Rajgarh: 'आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले', चुनावी सभा में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 26, 2024 18:14 IST

Amit Shah In Rajgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के राजगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने राजगढ़ में चुनावी सभा को किया संबोधित शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह को राजनीति से परमानेंट विदा करने का समय आ गया हैउनकी विदाई ज़रूर करो लेकिन आशिक़ का जनाजा है ज़रा धूम से निकले

Amit Shah In Rajgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के राजगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह को राजनीति से परमानेंट विदा करने का समय आ गया है और ये काम राजगढ़ वालों को करना है, पर मेरा आग्रह है कि राजनीति से उनकी विदाई ज़रूर करो लेकिन आशिक़ का जनाजा है ज़रा धूम से निकले।

इसलिए बड़ी लीड से हराकर उनकी विदाई करनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद शब्द कहा था।

अमित शाह ने कहा कि ये पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद को साहब कहकर बुलाते हैं, जाकिर नाइक को गले लगाते हैं, अफजल गुरु की फांसी का विरोध करते हैं और पीएफआई पर बैन का भी विरोध करते हैं। दिग्गी राजा की सलाह से अपने घोषणा पत्र में कहा है कि कांग्रेस सरकार आएगी, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएंगे। अमित शाह ने कहा कि इनकी सरकार तो आनी नहीं है, मगर मैं फिर भी आपसे पूछता हूं कि क्या शरिया कानून से देश चलना चाहिए। ये कांग्रेस पार्टी पर्सनल लॉ की बात करके, पिछले दरवाजे से देश में शरिया कानून लाने की बात करती है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि हम पर्सनल लॉ को फिर से लागू करेंगे।

ये मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना चाहते हैं। आप ये बताइए, ये देश शरिया से चल सकता है क्या। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा आपको तुष्टिकरण के लिए जो करना है, वो करो। लेकिन जब तक भाजपा है, हम पर्सनल लॉ नहीं लाने देंगे। ये देश यूसीसी से चलेगा, ये हमारे संविधान की स्पिरिट है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी वर्षों से गरीबी हटाने की बात करती थी। 4-4 पीढ़ियों तक इन्होंने यही बात कही मगर कुछ नहीं हुआ। लेकिन, मोदी ने 10 साल में ही 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiराजगढ़मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए