लाइव न्यूज़ :

कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह, चुनाव तक हमें आराम करने का हक नहीं, जीत के बताए ये नुस्खे

By भाषा | Updated: September 17, 2018 22:50 IST

अमित शाह ने राजस्थान दौरे पर कहा- '‘पार्टी कार्यकर्ता यह नहीं सोचें कि यह चुनाव विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री या सांसद का है। यह चुनाव मेरे कार्यकर्ता का है, मेरी भाजपा का है।'’ 

Open in App

जयपुर, 17 सितंबर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां शक्ति केंद्र सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में जीत के नुस्खे दिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी विधायक या सांसद का नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ता का है। शाह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत करनी होगी। 

चुनाव तक हम सबको आराम करने का अधिकार नहींशाह सोमवार को भीलवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं के शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।  शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘'चुनाव तक हम सबको आराम करने का अधिकार नहीं है।'’ उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के 23 सूत्री कार्यक्रम पर काम करते हुए अपने अपने बूथ को अजय बनाएं।

शाह ने कहा- चुनाव मेरे कार्यकर्ता का है, मेरी भाजपा का हैशाह ने कहा,'‘पार्टी कार्यकर्ता यह नहीं सोचें कि यह चुनाव विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री या सांसद का है। यह चुनाव मेरे कार्यकर्ता का है, मेरी भाजपा का है।'’  इस दौरान शाह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा राज्य की वसुंधरा राजे सरकार की उपलब्धियां गिनायीं। साथ ही उन्होंने महागठबंधन व एनआरसी के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा।

मोदी का जीवन जनता, देश के विकास व देश के गौरव को समर्पित भाजपा अध्यक्ष ने बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के एक कार्यक्रम में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन जनता, देश के विकास व देश के गौरव को समर्पित है। शाह मंगलवार को नागौर व उदयपुर में शक्ति केंद्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। नागौर में वह संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन और उदयपुर में अनुसूचित जनजाति सम्मेलन और प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :अमित शाहराजस्थानराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप