लाइव न्यूज़ :

Amit Shah On Rahul Gandhi Tweet: 'मोदी की गारंटी है, आरक्षण को कोई छू नहीं सकता', राहुल गांधी को अमित शाह का जवाब

By धीरज मिश्रा | Updated: April 28, 2024 12:39 IST

Amit Shah On Rahul Gandhi Tweet: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा, राहुल गांधी आधारहीन झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैंअगर बीजेपी की मंशा आरक्षण खत्म करने की होती तो अब तक यह हो चुका होताअमित शाह ने कहा, पूरे देश में जब तक बीजेपी है, आरक्षण को कोई छू नहीं सकता

Amit Shah On Rahul Gandhi Tweet: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इधर राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनना चाहती है। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी आधारहीन झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा सरकार इस देश में 10 साल से है। हमें दो बार पूर्ण बहुमत मिल चुका है।

अगर बीजेपी की मंशा आरक्षण खत्म करने की होती तो अब तक यह हो चुका होता। अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में जब तक बीजेपी है, आरक्षण को कोई छू नहीं सकता। अमित शाह ने कहा कि आंध्र प्रदेश में उनकी सरकार आई, वहां भी उन्होंने 5 प्रतिशत अल्पसंख्यक आरक्षण किया। कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े समाज का विरोध किया और आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए कभी काम नहीं किया।

राहुल ने पोस्ट में बीजेपी पर लगाया आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों पहले एक्स पर पोस्ट किया। राहुल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए लिखा कि भाजपा नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से अब साफ हो गया है कि उनका उद्देश्य है संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना। लेकिन संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस चट्टान की तरह भाजपा की राह में खड़ी है। जब तक कांग्रेस है वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती।

राहुल गांधी ने इससे पहले भी अपने पोस्ट में कहा है कि यह भारत के इतिहास का पहला चुनाव है जब किसी राजनीतिक दल ने सीधा देश के ‘संविधान पर आक्रमण’ किया है। नरेंद्र मोदी 20-25 लोगों के साथ मिलकर, जनता की सबसे बड़ी ताकत, संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहते हैं। संविधान सिर्फ किताब नहीं, ‘गरीबों का हथियार’ है और कांग्रेस पार्टी के रहते दुनिया की कोई ताकत जनता से उनका यह हथियार नहीं छीन सकती।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiमोदी भक्तमोदीमोदी सरकारराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप