लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र प्रस्तुत किया, लगाए ये आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 2, 2023 19:37 IST

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया, भाजपा ने सजाने-संवारने का काम किया, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ लूटने और घोटाला करने का काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देदलितों और आदिवासियों में खुलेआम धर्मांतरण हो रहा है- अमित शाह वन विभाग के टेंडरों में 4 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया - अमित शाहछत्तीसगढ़ को घोटाले और भ्रष्टाचार से लूटने का काम किया - अमित शाह

रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने राज्य की भूपेश बघेल सरकार को अब सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। अमित शाह ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है और फिर एक बार छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम करना है।

अमित शाह के  संबोधन की मुख्य बातें

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया, भाजपा ने सजाने-संवारने का काम किया, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ लूटने और घोटाला करने का काम किया। भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर योजना में इन्होंने भ्रष्टाचार करने का काम किया। वन विभाग के टेंडरों में 4 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया। इन्होंने गोबर को भी नहीं छोड़ा और 1300 करोड़ का गोबर घोटाला किया।

अमित शाह ने आगे कहा, "पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन कमीशनखोरी कर 2,161 करोड़ रुपए का घोटाला किया। कांग्रेस के घोषणापत्र में 36 घोषणाएं थीं, लेकिन एक को भी पूरा करने का कोई प्रयास नहीं किया, बल्कि दिल्ली दरबार का ATM बनकर छत्तीसगढ़ को घोटाले और भ्रष्टाचार से लूटने का काम किया। इन्होंने वादा किया था कि आदिवासी संस्कृति की रक्षा करेंगे। आज यहां दलितों और आदिवासियों में खुलेआम धर्मांतरण हो रहा है, लेकिन वोटबैंक की लालच में ये धर्मांतरण नहीं रोक रहे हैं।"

अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप भी लगाया और कहा, "जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के लिए हमने म्यूजियम बनाया। पहली बार जनजातीय समुदाय से हमारी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। जनजातीय समुदाय को सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। भूपेश बघेल ने हमारे आदिवासी भाईयों-बहनों को बढ़ी हुई तेंदूपत्ता का लाभ नहीं दिया। कांग्रेस ने आदिवासी भाईयों-बहनों के पेट पर लात मारने का काम किया। आदिवासियों को शौचालय देने से लेकर बिजली पहुंचाने, गैस का कनेक्शन देने, 5 किलो मुफ्त अनाज देने के साथ-साथ आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा देने का काम मोदी सरकार ने किया।"

टॅग्स :अमित शाहछत्तीसगढ़भूपेश बघेलकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो