लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस की भूमिका की सराहना की

By भाषा | Updated: January 19, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस की भूमिका की मंगलवार को सराहना की और कहा कि पुलिस बल राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से पुलिस बल निबटा और शहर में शांति कायम कर सका।

शाह ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘उत्तरपूर्वी दिल्ली में हिंसा से निबटना हो, कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद घोषित लॉकडाउन हो या प्रवासी कामगारों का आवागमन हो, दिल्ली पुलिस ने लोगों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस पर अनेक जिम्मेदारियां हैं मसलन राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री का आवास, अनेक देशों के दूतावास, कई महत्वपूर्ण संगठनों के मुख्यालय, विज्ञान केंद्र समेत अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान उसके अधीन आते हैं।

शाह ने गुमशुदा बच्चों को उनके अभिभावकों से पुन: मिलाने की दिल्ली पुलिस की पहल की भी सराहना की और कहा कि ऐसे कदम मानवता की सेवा हैं।

गृह मंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली में अपराध तथा अपराधियों पर करीब से नजर रखने और कानून- व्यवस्था बनाये रखने के लिए 15,000 सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस के इन सीसीटीवी नेटवर्कों को रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी जोड़ा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए