लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने अहमदाबाद में पौधारोपण किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 13:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अहमदाबाद में पौधारोपण किया और नागरिकों से इस शहर को न केवल भारत का बल्कि दुनिया का सबसे अधिक हरित क्षेत्र वाला शहर बनाने की अपील की।

शाह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर के बोड़कदेव इलाके में सिंधु भवन मार्ग पर अहमदाबाद नगर निगम के भूखंड पर तीन पौधे रोपे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं नगर निगम की पूरी टीम से अपील करता हूं कि वह अहमदाबाद को ऐसा शहर बनाए जिसका हरित क्षेत्र न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा हो। यह संभव है।’’

उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से ऐसे पौधे लगाने की अपील की जो तीन से चार पीढ़ियों को भी ऑक्सीजन दे सकें। उन्होंने कहा, ‘‘धरती, मानवता और पर्यावरण को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, पक्षीयों को खाना देते हैं और ऐसे पेड़ों के चिकित्सा संबंधी लाभ भी होते हैं।’’

उन्होंने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 11 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है तथा नागरिकों से इस अभियान में योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘‘धरती पर एक पेड़ ‘अपलोड’ करिए, आपको बादलों से सैकड़ों ‘लाइक’ मिलेंगे।’’

इस अवसर पर शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की कोविड-19 रोधी टीकाकरण में एवं केंद्र सरकार की योजना के तहत मुफ्त राशन लेने में मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर की भी शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए