लाइव न्यूज़ :

कौशांबी में कांग्रेस और गांधी परिवार पर बरसे अमित शाह, कहा- लोकतंत्र नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 7, 2023 15:51 IST

केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को संविधान पर भरोसा नहीं है लेकिन कानून सभी के लिए बराबर है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने तीन दिवसीय कौशांबी महोत्सव का आगाज क‍ियाकहा- कांग्रेस को संविधान पर भरोसा नहीं हैकहा- जनता राहुल और कांग्रेस को माफ नहीं करेगी

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में 7-9 अप्रैल तक चलने वाले कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। गृह मंत्री ने इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कौशांबी जिला विकास से जुड़ रहा है। पीएम मोदी की प्रेरणा से विकास कार्य हो रहे हैं।

अमित शाह इस दौरान विपक्ष पर भी जमकर बरसे और राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता का मामला भी उठाया। अमित शाह ने कहा, "आजादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हुई हो। विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया। इसका कारण कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया गया। राहुल गंधी इस सजा को चुनौती दें। आपने संसद के वक्त को बलि चढ़ा दिया है।"

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा, "सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों, मोदी जी ने गाली गलोज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारद और तुष्टिकरण से घेर कर रखा था। कांग्रेस को संविधान पर भरोसा नहीं है लेकिन कानून सभी के लिए बराबर है। जनता राहुल और कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।"

अम‍ित शाह ने कहा क‍ि वर्ष 2014 से लेकर अब आपने यानी यूपी की जनता ने 2017, 2019 और 2021 में कांग्रेस के साथ सभी विपक्षियों को सूपड़ा साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि  सपा, बसपा और कांग्रेस कोई नहीं चाहता था कि कश्मीर से 370 हटाई। लेकिन भाजपा और मोदी जी की इच्छा शक्ति से यह काम आसान हो गया और अब वहां अमन चैन है। 24 की लड़ाई में पूर्वांचल और बुंदेलखंड की हर सीट पर कलम खिलाना है।

टॅग्स :अमित शाहउत्तर प्रदेशकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप