लाइव न्यूज़ :

शिवसेना में बगावत के बीच अमित शाह ने की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात, दिल्ली के लिए निकले देवेंद्र फड़नवीस

By भाषा | Updated: June 21, 2022 13:53 IST

दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब ऐसी खबरें सामने आईं कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शिंदे मुंबई में नहीं हैं बल्कि कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर के एक होटल में वह डेरा डाले हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की कथित नाराजगी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा हो गई हैपार्टी से नाराज मंत्री एकनाथ शिंदे सूरत शहर के एक होटल में वह डेरा डाले हुए हैंसत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में हार से झटका लगा है

नयी दिल्लीः शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की कथित नाराजगी को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में पैदा हुई ताजा हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मंगलवार को मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नड्डा के आवास पर दोनों नेताओं की यह मुलाकात हुई।

पार्टी से नाराज मंत्री एकनाथ शिंदे सूरत शहर के एक होटल में वह डेरा डाले हुए हैं

दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब ऐसी खबरें सामने आईं कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शिंदे मुंबई में नहीं हैं बल्कि कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर के एक होटल में वह डेरा डाले हुए हैं। बाद में शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि यह सच है कि विधान परिषद चुनाव के बाद सोमवार की रात कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन पार्टी अब उनमें से कुछ तक पहुंचने में सफल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनके साथ संपर्क हो गया है।’’ हालांकि, राउत ने शिंदे के साथ जाने वाले विधायकों की संख्या के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

महा विकास आघाड़ी गठबंधन को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में हार से झटका लगा

एक दिन पहले ही सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में हार से झटका लगा था। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस एमवीए के घटक हैं। इससे पहले, राज्यसभा के चुनाव में सत्तारुढ़ गठबंधन को झटका लग चुका है। इस बीच, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों के संबंध में मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पार्टी इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि ये घटनाएं किसी परिवर्तन का स्वरूप लेंगी।

देवेंद्र फड़नवीस मुंबई से दिल्ली के लिए निकलें

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस दिल्ली के लिए निकले हैं और वह पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बहुत बढ़िया एकनाथ जी। आपने उचित समय पर उचित फैसला लिया है। नहीं तो आपका भी आनंद दीघे जैसा हश्र हो सकता था।’’ दीघे शिवसेना के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वह महाराष्ट्र के ठाणे से थे। वर्ष 2001 में उनकी मृत्यु हो गई थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेअमित शाहजेपी नड्डाशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो