लाइव न्यूज़ :

आज से शुरू होगा अमित शाह का कर्नाटक दौरा, देखें पहले दिन के कार्यक्रम की लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2018 09:24 IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज के अपने कर्नाटक दौरे पर हैं, आइए जानते हैं शाह के पहले दिन के कार्यक्रम की पूरी लिस्ट क्या है?

Open in App

नई दिल्ली (26 मार्च): बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज के अपने कर्नाटक दौरे पर हैं। अमित शाह यहां दो दिन के लिए आज से जाएंगे। वह यहां  लिंगायत और दलित समुदाय से जुड़े मठों का दौरा करेंगे। शाह के दौरे से पहले बीजेपी ने उनके कार्यक्रम की लिस्ट जारी की है। जिसमें बताया है कि वह मठों का दौरा करने के अलावा शाह किसानों और व्यवसायियों की सभा को भी संबोधित करेंगे, एक रोड शो निकालेंगे और पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

आइए जानते हैं शाह के पहले दिन के दौरे के अहम कार्यक्रम

पहला कार्यक्रमवह सबुह 9.30 पर सिद्धगंगा मठ जाएंगे और वहां के संत का आशीर्वाद लेंगे

दूसरा कार्यक्रमकालेश्वरा मंदिर ग्राउंड, त्रिपुरा-11 बजे

तीसरा कार्यक्रमराष्ट्रकवि कुवेम्पु कवि शिला कुप्पाली-1 बजे

चौथा कार्यक्रमअरेक्लट ग्राउंस कंवेंशन-2.30 बजे

पांचवा कार्यक्रमशिवमोग्गा रोड शो-4.30 बजे

छठा कार्यक्रमट्रेड और बिजनेसमैन से बातचीत-शाम 6 बजे

सांतवा कार्यक्रमबेककिनाकल मट  में भ्रमण- शाम 7.30 बजे

वहीं बीजेपी की ओर से बयान में कहा गया है कि शाह आज सिद्धगंगा मठ जाएंगे और वहां के संत का आशीर्वाद लेंगे। वह मंगलवार को मदारा चेन्नैया मठ जाएंगे जो परंपरागत रूप से दलितों से जुड़ा हुआ है। वह बेक्किनकल, सिरगेरे और मुरुगा सहित कई मठों का दौरा करेंगे। बीजेपी का प्रयास है कि वह कांग्रेस को इस बड़े राज्य से सत्ता से बेदखल करे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में लिंगायत समुदाय लगभग 21 फीसदी है। इस वजह से बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां लिंगायत समुदाय को अपने-अपने ओर खींचने में जुटी हुई है। यह समुदाय यहां की 224 सीटों में से लगभग 100 सीटों पर हार जीत तय करते हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब साल 2013 के चुनाव के वक्त बीजेपी ने येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाया था तो लिंगायत समाज ने बीजेपी को वोट नहीं दिया था क्योंकि येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से हैं।

टॅग्स :अमित शाहकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील