लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Vrindavan: 'मैं जन्म और धर्म से वैष्णव हूं', मथुरा में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 20, 2024 17:43 IST

Amit Shah In Vrindavan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी के समर्थन में मथुरा पहुंचे। अमित शाह ने वृंदावन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया और हेमा मालिनी के लिए वोट मांगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने वृंदावन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया और हेमा मालिनी के लिए वोट मांगेएक तरफ चांदी की चम्मच लिए पैदा हुए राहुल बाबा हैं और दूसरी तरफ एक गरीब परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी हैंपहले चरण में सपा-कांग्रेस-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है

Amit Shah In Vrindavan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी के समर्थन में मथुरा पहुंचे। अमित शाह ने वृंदावन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया और हेमा मालिनी के लिए वोट मांगे। अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ चांदी की चम्मच लिए पैदा हुए राहुल बाबा हैं और दूसरी तरफ एक गरीब परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी हैं। एक तरफ आपके पास कांग्रेस है जिसने 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए हैं, और दूसरी तरफ आपके पास नरेंद्र मोदी हैं जो 23 साल से गुजरात के सीएम रहे।

लेकिन उन पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। एक तरफ आपके पास राहुल गांधी हैं जो गर्मी का मौसम शुरू होते ही देश छोड़ देते हैं और छुट्टियों के लिए थाईलैंड में एक निजी द्वीप किराए पर लेते हैं, दूसरी तरफ आपके पास नरेंद्र मोदी हैं जो दिवाली पर भी छुट्टी नहीं लेते। इसलिए आपको तय करना है कि किसे प्रधानमंत्री बनाना है। अमित शाह ने आगे कहा कि चौधरी चरण सिंह वो नेता हैं, जिन्होंने किसानों की भूमि को सुरक्षित करने का काम किया है। चौधरी साहब ने कांग्रेस, किसानों की भूमि बचाने के लिए छोड़ी थी। कांग्रेस ने इतने सालों तक उन्हें 'भारत रत्न' नहीं दिया। चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' देने का काम मोदी ने किया है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि पहले चरण में सपा-कांग्रेस-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। दूसरे चरण में भी ऐसा ही होने वाला है। 2014 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पलायन हो रहा था, सपा के गुंडे लोगों को परेशान कर रहे थे। लोग यूपी छोड़ कर जा रहे थे। 2017 में आपने भाजपा सरकार बनाई, योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को ठीक किया। जिसके बाद लोगों ने नहीं, गुंडों ने पलायन किया। 70 वर्षों तक, कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर को लटकाए रखा। मोदी ने 5 वर्षों में ही राम मंदिर का केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी की। कांग्रेस और सपा को प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया, लेकिन वोट बैंक के लालच में ये राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी नहीं ​गए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशUttar Pradesh Bharatiya Janata Partyअमित शाहहेमा मालिनीमथुराजयंत चौधरीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावJayant ChaudharyLok SabhaLok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो