लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Moradabad: "इस बार न 73 चलेगा न 65, मोदी की झोली में 80 की 80 सीटें जाएंगी", मुरादाबाद में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 12, 2024 14:07 IST

Amit Shah In Moradabad: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने 4 जातियों में पूरे देश को बांटा है- महिला, गरीब, युवा और किसानयोगी आदित्यनाथ ने 7 साल के अंदर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का काम किया हैपीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश को 4 एयरपोर्ट और 6 एक्सप्रेस वे दिए

Amit Shah In Moradabad: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि इस बार ना 73 चलेंगी ना 65 चलेंगी, इस बार 80 की 80 सीट मोदी की झोली में जाएंगी। अमित शाह ने कहा कि 2014 और 2019 में पीएम मोदी के पीएम बनने का सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश था। उत्तर प्रदेश ने 2014 में 73 सीटें और 2019 में 65 सीटें दीं और इसलिए पीएम मोदी पूर्ण बहुमत के साथ पीएम बने।

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने 4 जातियों में पूरे देश को बांटा है- महिला, गरीब, युवा और किसान। इसी के आधार पर पूरे देश में सबका विकास करने का काम किया है। योगी आदित्यनाथ ने 7 साल के अंदर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का काम किया है।

यहां से पलायन, माफियाराज और गौ तस्करी खत्म हो गई। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश को 4 एयरपोर्ट और 6 एक्सप्रेस वे दिए। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के लिए भी बहुत किया है। मैं यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2013 में आया था। उस समय यहां पर डर, दंगे, गौ तस्करी और गुंडों का राज चलता था। पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। 

अमित शाह ने कहा कि मोदी ने गरीबों का कल्याण करने का काम किया है। कांग्रेस के खड़गे कहते हैं कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना। मैं इन्हें बताना चाहता हूं कि मुरादाबाद का बच्चा-बच्चा, कश्मीर के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार है। 70 साल तक कांग्रेस धारा 370 को बच्चे की तरह अपनी गोद में खिलाती रही। आपने मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और मोदी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया। आज शान से हमारा तिरंगा वहां लहरा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअमित शाहAmit Shahjiलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी