लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Chhattisgarh: 'संसाधन पर पहला अधिकार देश के गरीब, आदिवासी, दलित, और पिछड़े समाज का है, कांग्रेस पर अमित शाह ने साधा निशाना

By धीरज मिश्रा | Updated: April 22, 2024 13:35 IST

Amit Shah In Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में थे। यहां अमित शाह ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के कांकेर में अमित शाह ने चुनावी सभा को किया संबोधित अमित शाह ने कहा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधन पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, आदिवासी, दलित का नहींइस देश से नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया और नक्सलवाद समाप्ति की कगार पर है

Amit Shah In Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहलोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में थे। यहां अमित शाह ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधन पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, आदिवासी, दलित का नहीं। पीएम मोदी ने कल कहा था, इस पर कांग्रेस को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है। शाह ने आगे कहा कि संसाधन पर पहला अधिकार देश के गरीब, आदिवासी, दलित, और पिछड़े समाज का है। उन्होंने आगे कहा कि इस देश से नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया और नक्सलवाद समाप्ति की कगार पर है।

छत्तीसगढ़ में 5 साल तक भूपेश बघेल की सरकार थी, नक्सलवादियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। शाह ने कहा कि यहां बीजेपी की सरकार बनी।विष्णुदेव के मुख्यमंत्री बनते ही 4 ​महीने में ही 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को समाप्त किया गया, 123 लोग गिरफ्तार हुए, 250 लोगों ने सरेंडर किया।

बच्चा-बच्चा जान देने के लिए तैयार

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का जम्मू-कश्मीर से क्या लेना देना है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आपकी और राहुल बाबा की चाहे जो सोच हो। लेकिन कश्मीर के लिए छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा अपनी जान देने के लिए तैयार है। 

10 साल में सरकार ने क्या किया

अमित शाह ने कहा कि बीते 10 साल में पीएम मोदी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया है।अब आगे के लिए मोदी की गारंटी है कि 70 वर्ष से अधिक के आयु वाले बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा। मोदी ने बीते 10 वर्षों में बहुत बड़ा परिवर्तन किया। मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और आने वाले 25 वर्षों का एजेंडा भी है। कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने देश में शासन किया, लेकिन कांग्रेन ने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया।

टॅग्स :छत्तीसगढ़Chhattisgarh CMअमित शाहलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Election 2024Lok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos