लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना पर कल आ सकता है बड़ा फैसला, अमित शाह सीएम केजरीवाल के साथ करेंगे बैठक

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 13, 2020 16:00 IST

दिल्ली में संक्रमण के 36 हजार मामले सामने आ चुके हैं जबकि अब तक इस महामारी से राजधानी में 1200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया भी शामिल होंगे।दिल्ली में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,137 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए है।

नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामले को लेकर केंद्र सरकार सख्त हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन कल 14 जून को सुबह 11 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिज बैजल और  SDMA के सदस्यों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुलाई गई है। उम्मीद है कल दिल्ली में कोरोना पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। इस बैठक में एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया भी शामिल होंगे। दिल्ली में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। बीते 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

अमित शाह के कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, “गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली के उप- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसडीएमए के सदस्यों के साथ कल, 14 जून को सुबह 11 बजे बैठक करेंगे। एम्स के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।”

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)" title="दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)"/>
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

दिल्ली में कोविड-19 के 2,137 मामले सामने आए, संक्रमित की संख्या 36 हजार के पार

दिल्ली में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,137 नए मामले शुक्रवार (12 जून) को सामने आए और इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 36,824 हो गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 71 मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 1,214 तक पहुंच गया।

Coronavirus प्रतीकात्मक तस्वीर

ऐसा पहली बार है जब दिल्ली में एक ही दिन में 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को 1,877 नए संक्रमित सामने आए थे। बुलेटिन के मुताबिक, मौत के 58 मामले नौ मई से छह जून के बीच के हैं लेकिन ये भी शुक्रवार को ही घोषित किए गए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअमित शाहअरविंद केजरीवालअनिल बैजलहर्षवर्धनएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए