लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय से ही लड़ेंगे गिरिराज सिंह, अमित शाह का आदेश मिलते ही फौरन पटना हुए रवाना

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2019 16:02 IST

बेगूसराय सीट पर 2014 में बीजेपी के दिवगंत नेता भोला सिंह चुनाव लड़े थे। इस सीट पर उन्हें 58 हजार वोटों से जीत मिली थी। आरजेडी के 2019 के चुनाव के उम्मीदवार तनवीर हसन हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2014 में गिरिराज सिंह नवादा सीट से चुनकर संसद पहुंचे थे। वामपंथी दलों के संयुक्त उम्मीदवार कन्हैया कुमार भी 2019 में बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के अध्यक्ष ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है कि गिरिराज सिंहबिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गिरिराज सिंह पिछले कुछ वक्त से गिरिराज सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे। बेगूसराय लोकसभा सीट से टिकट ना मिलेन को लेकर ही उनकी नाराजगी थी। 

अमित शाह के आदेश मिलते ही गिरिराज सिंह के पीए ने लोकमत से खास बातचीत में बताया है कि ये तय हो चुका है कि लोकसभा चुनाव 2019 में गिरिराज सिंह बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह से ये आदेश मिलने के बाद गिरिराज सिंह चुनावी तैयारियों के पटना रवाना हो गए हैं। 

अमित शाह ने अपेन अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ''गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूँ।''

अमित शाह के इस ट्वीट के बाद हालांकि अभी तक गिरिराज सिंह ने कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन उन्होंने अमित शाह के इस ट्वीट को रिट्वीट जरूर किया है। 

बेगुसराय सीट पर 2014 में बीजेपी के दिवगंत नेता भोला सिंह चुनाव लड़े थे। इस सीट पर उन्हें 58 हजार वोटों से जीत मिली थी। आरजेडी के तनवीर हसन को 3 लाख 70 हजार वोट मिले थे। जिसके कारण लालू यादव ने इस बार भी उन्हें ही इस सीट पर लड़ाने का फैसला किया है। 2014 में गिरिराज सिंह नवादा सीट से चुनकर संसद पहुंचे थे। 

बेगूसराय भूमिहार बहुल क्षेत्र है। यहां से वामपंथी दलों के संयुक्त उम्मीदवार कन्हैया कुमार भी भूमिहार वर्ग से आते हैं। वह जिस गांव से हैं वहां की आबादी ही करीब एक लाख से ऊपर है। साथ ही वहां पर वामपंथ का दबदबा है। जिससे बेगूसराय सीट पर भूमिहार वोटों के गिरिराज और कन्हैया के बीच बंटने की भी संभावना है।

टॅग्स :गिरिराज सिंहअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए