लाइव न्यूज़ :

अमित शाह पर केजरीवाल ने किया पलटवार, कहा- उन्होंने मुझे गाली देने के अलावा कुछ और नहीं कहा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 5, 2020 16:49 IST

अमित शाह ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा था कि वह अखबारों में अपनी फोटो वाला विज्ञापन देकर बधाई दे रहे हैं। अरे आपने कौन सा काम पूरा कर लिया, ये तो बताइए। 5 साल सरकार चलाने के बाद आप अब कामों को शुरु कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने आज हमें गाली देने अलावा कुछ नहीं कहा।अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल पर हमला बोला था। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने आज हमें गाली देने अलावा कुछ नहीं कहा। दरअसल, अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल पर हमला बोला था। 

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने गृह मंत्री, श्री अमित शाह जी का पूरा भाषण सुना। मुझे लगा वो हमारे कामों की कमियाँ बताएँगे और दिल्ली के विकास की बात करेंगे। लेकिन उन्होंने मुझे गाली देने के अलावा कुछ नहीं कहा। दिल्ली के लिए उनके पास सुझाव हैं तो बताएँ, हम अच्छे सुझावों को अगले 5 साल में लागू करेंगे मैं बना रहा हूं।'

आपको बता दें कि अमित शाह ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा था कि वह अखबारों में अपनी फोटो वाला विज्ञापन देकर बधाई दे रहे हैं। अरे आपने कौन सा काम पूरा कर लिया, ये तो बताइए। 5 साल सरकार चलाने के बाद आप अब कामों को शुरु कर रहे हैं। जनता को कोई झांसा सिर्फ एक बार दे सकता है, बार-बार नहीं दे सकता। एक बार केजरीवाज जी ने झांसा दे दिया।

उन्होंने कहा नगर निगम के चुनाव में आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। लोकसभा के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हुआ और बीजेपी का झंडा लहराया। दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगने थे, लेकिन नहीं लगे। अनुबंधित शिक्षकों-कर्मचारियों को पक्का करना था, वो नहीं किया। और हम जो देना चाहते थे उसमें भी केजरीवाल रुकावट बने हैं। दिल्ली की जनता अब इन्हें जान चुकी है।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी नागरिकता संशोधन कानून लाए तो कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने इसका भी विरोध किया। वह पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने जा रहे हैं तो दलित विरोधी केजरीवाल, राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं। केजरीवाल, राहुल-सोनिया गांधी जी आंख खोलकर देख लो, बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान ने किया है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालविधान सभा चुनाव २०२०भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए