लाइव न्यूज़ :

543 सीटों में से 301 पर दौरा कर चुके हैं अमित शाह, 1.51 KM की यात्रा

By भाषा | Updated: May 13, 2019 20:39 IST

पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में शाह अब तक 10.17 लाख किलोमीटर की यात्रा औसतन प्रतिमाह 17,541 किलोमीटर की दर से कर चुके हैं । साल 2014 के बाद से शाह के 1542 राजनीतिक कार्यक्रमों में 2014..16 के दौरान विभिन्न चुनावों में आयोजित 191 कार्यक्रम, 2017 में आयोजित 188 कार्यक्रम और 2018 में आयोजित 349 कार्यक्रम शामिल है ।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष अमित शाह अब तक कुल 543 संसदीय सीटों में से 301 सीटों का दौरा कर चुके हैं और इस दौरान जनवरी के बाद से 1.51 लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि उनके यात्रा कार्यक्रम में 41 प्रतिशत पार्टी संगठन से जुड़ा तथा 59 प्रतिशत चुनाव संबंधी था। 

लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रवेश करने के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अब तक कुल 543 संसदीय सीटों में से 301 सीटों का दौरा कर चुके हैं और इस दौरान जनवरी के बाद से 1.51 लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं।

पार्टी सूत्रों ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी। 2019 के चुनाव अभियान में शाह के राजनीतिक कार्यक्रमों का एक बड़ा हिस्सा है। अगस्त 2014 में भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने 1542 राजनीतिक कार्यक्रम किए हैं । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तहत केंद्र में सत्ता बनाये रखने के पार्टी के प्रयासों की अगुवाई भी की।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में शाह अब तक 10.17 लाख किलोमीटर की यात्रा औसतन प्रतिमाह 17,541 किलोमीटर की दर से कर चुके हैं । साल 2014 के बाद से शाह के 1542 राजनीतिक कार्यक्रमों में 2014..16 के दौरान विभिन्न चुनावों में आयोजित 191 कार्यक्रम, 2017 में आयोजित 188 कार्यक्रम और 2018 में आयोजित 349 कार्यक्रम शामिल है ।

इनमें उनके कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के संबंध में आयोजित कार्यक्रम भी शामिल हैं। अमित शाह ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव अभियान को आगे बढ़ाने के क्रम में राष्ट्रीय राजधानी से बाहर 567 राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था और तीन बार राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक दौरा किया।

सूत्रों ने बताया कि उनके यात्रा कार्यक्रम में 41 प्रतिशत पार्टी संगठन से जुड़ा तथा 59 प्रतिशत चुनाव संबंधी था । 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर