लाइव न्यूज़ :

'अमित शाह मेरी सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं,' सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए मांगा केंद्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 17:26 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि अमित शाह की टिप्पणी साबित करती है कि ‘‘राज्य सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी ने 14 अप्रैल को एक रैली के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर शाह के इस्तीफे की भी मांग कीबंगाल सीएम ने कहा- केंद्रीय गृह मंत्री किसी राज्य की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिराने की बात कैसे कर सकते हैं?सीएम का दावा- शाह की टिप्पणी साबित करती है कि राज्य सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘‘अलोकतांत्रिक’’ और ‘‘असंवैधानिक’’ टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की कि यदि भाजपा अगले साल लोकसभा चुनाव में 35 सीट जीतती है तो टीएमसी सरकार 2025 से आगे टिक नहीं पाएगी। बनर्जी ने 14 अप्रैल को एक रैली के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर शाह के इस्तीफे की भी मांग की। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘शुक्रवार को, अमित शाह ने एक रैली को संबोधित किया। यह ठीक है। लेकिन देश के केंद्रीय गृह मंत्री किसी राज्य की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिराने की बात कैसे कर सकते हैं? क्या देश का संविधान बदला जा रहा है?’’ बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह कभी भी इस तरह की टिप्पणी नहीं कर सकते हैं कि अगर भाजपा 35 लोकसभा सीट जीतती है, तो राज्य सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेगी।’’ 

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार 2026 में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करने वाली है। बीरभूम जिले के सूरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए पश्चिम बंगाल से 35 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है और कहा कि अगर लक्ष्य हासिल कर लिया गया, तो राज्य में ममता बनर्जी की मौजूदा सरकार 2025 से आगे नहीं टिक पाएगी। 

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने दावा किया कि शाह की टिप्पणी साबित करती है कि ‘‘राज्य सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है’’, और कहा कि गृह मंत्री को ‘‘गुंडे’’ की तरह नहीं बोलना चाहिए। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समन का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘क्या वे यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री को बुलाकर पूछताछ की जा सकती है? यदि किसी मुख्यमंत्री से पूछताछ की जा सकती है, तो गृह मंत्री से भी पूछताछ क्यों नहीं की जा सकती है ?’’ 

बनर्जी ने विपक्षी दलों के नेताओं से 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील दोहराते हुए दावा किया कि भाजपा अगले संसदीय चुनावों में सत्ता में नहीं लौटेगी।

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :ममता बनर्जीअमित शाहपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील