लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन की तुलना ‘पुरानी बोतल में पुरानी शराब’ से की, कहा- ठगी का शिकार का ना बनें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2023 19:24 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "क्या आपने ‘नयी बोतल में पुरानी शराब’ वाली कहावत नहीं सुनी है। लेकिन यहां बोतल और शराब दोनों पुरानी हैं, इसलिए ठगी का शिकार का ना बनें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।"

Open in App
ठळक मुद्देगृहराज्य गुजरात के दौरे पर हैं गृह मंत्री अमित शाहगांधीनगर जिले के माणसा शहर में एक सभा को संबोधित कियाविपक्षी गठबंधन की तुलना ‘पुरानी बोतल में पुरानी शराब’ से की

गांधीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए इसकी तुलना ‘पुरानी बोतल में पुरानी शराब’ से की और दावा किया कि यह 12 लाख करोड़ रुपये मूल्य के भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं का एक समूह है। शाह ने विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासन के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान से आगे नहीं बढ़ पाई, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे 5वें स्थान पर पहुंचा दिया।

अमित शाहगुजरात के गांधीनगर जिले के माणसा शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के क्षेत्रीय केंद्र की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से मुकाबला करने के लिए 26 दलों ने एकजुट होकर ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ नाम से विपक्षी गठबंधन बनाया है।

शाह ने कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और कांग्रेस 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल नेताओं का एक समूह है। उन्होंने अब अपना नाम बदल लिया है, है ना? लेकिन आपको संप्रग के रूप में उनका उल्लेख करना होगा...उन लोगों को कौन वोट देगा, जिन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया है?"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "क्या आपने ‘नयी बोतल में पुरानी शराब’ वाली कहावत नहीं सुनी है। लेकिन यहां बोतल और शराब दोनों पुरानी हैं, इसलिए ठगी का शिकार का ना बनें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।" शाह ने कहा, "हम अंग्रेजी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन गुजराती भाषा को जीवित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।"

शाह ने कहा, "यदि एक विद्यार्थी गुजराती नहीं सीखता तो वह गुजरात और देश को नहीं पहचान पाएगा। और यदि वह देश को नहीं पहचान पाएगा, तो वह इसके लिए कभी कुछ अच्छा नहीं करेगा। यदि हम अपने बच्चों को अपनी 15000 साल पुरानी संस्कृति से परिचित नहीं कराएंगे, तो हम अपनी संस्कृति को लुप्तप्राय बनाने के लिए जिम्मेदार होंगे।"

टॅग्स :अमित शाहइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)गुजरातलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर