लाइव न्यूज़ :

Amit Shah Attack On Congress: 'हम देश के टुकड़े नहीं होने देंगे', कांग्रेस की पॉलिसी 'देश के दो टुकड़े होने चाहिए', कांग्रेस पर बोले गृहमंत्री अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: March 20, 2024 17:33 IST

Amit Shah Attack On Congress: लोकसभा चुनावों का बिगुल बजते ही बीजेपी-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा सीएए से नागरिकता मिलेगी किसी की नागरिकता नहीं जाएगीपीएम मोदी के कार्यकाल में कालेधन पर हुई कार्रवाई हम देश के टुकड़े नहीं होने देंगे

Amit Shah Attack On Congress: लोकसभा चुनावों का बिगुल बजते ही बीजेपी-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की पॉलिसी ही है कि इस देश के दो टुकड़े होने चाहिए, साउथ इंडिया और नार्थ इंडिया। लेकिन राहुल बाबा आप चिंता न करें, अब भाजपा इतनी ताकतवार है कि कांग्रेस दूसरी बार देश का विभाजन नहीं कर पाएगी।

हम देश के टुकड़े नहीं होने देंगे। अमित शाह एक निजी टीवी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे। अमित शाह ने इस दौरान कई सवालों के जवाब भी दिए। देश में मौजूदा समय में केंद्र सरकार द्वारा सीएए लाया गया। इस पर विपक्ष हमला बोल रहा है कि इससे नागरिकता छीन जाएगी। इसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि विपक्ष ने वोट बैंक बनाने के लिए भ्रांति फैलाई कि सीएए से देश के अल्पसंख्यकों की नागरिकता छीन ली जाएगी।

लेकिन सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। बस पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। इस देश के मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। सीएए नागरिकता लेने का कानून नहीं है, नागरिकता देने का कानून है।

कालेधन पर एक्शन तब जब आई मोदी सरकार

अमित शाह ने कहा कि मैं देश की जनता के सामने कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कालेधन पर तेजी से कार्रवाई की गई है। ईडी ने  ने जितनी भी सं​पत्तियां कुर्क की हैं, उसमें से सिर्फ 5 प्रतिशत ही राजनीतिक दलों से जुड़े हुए लोगों की हैं, बाकी कालेधन वालों की हैं। हालांकि राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की जो संपत्तियां कुर्क हुई हैं, वो भी कालाधन ही है, लेकिन ये चाहते हैं कि इन पर कार्रवाई ही न हो।

हम पर एक आरोप लगता है कि हमें बहुत सारा चंदा मिला है, ये मिथ्या है। हमें 6,200 करोड़ रुपये मिला है. जबकि 6,200 करोड़ रुपये से ज्यादा राहुल बाबा के नेतृत्व में चलने वाली इंडी अलायंस को मिला है। जबकि हमारी 303 सीटें हैं, हमारी 17 राज्यों में सरकारें हैं, लेकिन इंडी अलायंस की कितनी सीटें हैं।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiराहुल गांधीकांग्रेसलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Election 2024Lok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?