लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने 77 साल के नवीन पटनायक को दी रिटायर होने की सलाह, कांग्रेस ने पूछा- "नरेंद्र मोदी ?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 22, 2024 12:23 IST

अमित शाह ने नवीन पटनायक को राजनीति से रिटायर होने की सलाह दी, जिस पर चिदंबरम ने पूछा कि क्या शाह नवीन पटनायक के बहाने पीएम मोदी की ओर इशारा कर रहे हैं, जो 73 साल और सात महीने के हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने उम्र का हवाला देते हुए नवीन पटनायक को राजनीति से रिटायर होने की सलाह दीचिदंबरम ने पूछा कि क्या अमित शाह नवीन पटनायक के बहाने पीएम मोदी की ओर इशारा कर रहे हैंचिदंबरम ने कहा कि अमित शाह खुश होंगे कि वो नेता विपक्ष के तौर पर संसद में बैठेंगे, मोदी नहीं

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते मंगलवार को सुझाव दिया कि ओडिशा के 77 साल के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए। अमित शाह के इसी बयान को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने मुद्दा बनाते हुए व्यंग्य किया और पूछा कि क्या अमित शाह नवीन पटनायक के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा कर रहे हैं, जो 73 साल और सात महीने के हो रहे हैं।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अमित शाह ने 25 मई को ओडिशा में लोकसभा वोटिंग के साथ होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले ओडिशा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हैं। ओडिशा के लोग भाजपा को वोट देकर प्रदेश का गौरव को बहाल करें, जिसे नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी की सरकार ने "नष्ट" कर दिया है।

यह वादा करते हुए कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर एक युवा उड़िया भाषी 'भूमिपुत्र' को सीएम बनाएगी। शाह ने कहा, "नवीन बाबू की तबीयत अब ठीक नहीं रहती है, जिसके कारण प्रदेश में 1.5 लाख सरकारी नौकरियों के पद रिक्त हैं। अगर हमारी सरकार बनी तो हम इन पदों पर तुरंत नियुक्तियां करेंगे।”

गृहमंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने बुधवार को सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये पोस्ट में कहा, “जब अमित शाह ने कहा कि नवीन पटनायक को 'बढ़ती उम्र' (77 वर्ष) के कारण रिटायर हो जाना चाहिए, तो क्या यदि भाजपा की सरकार बनती है तो वह नरेंद्र मोदी (73 वर्ष 7 महीने) को संकेत दे रहे थे?"

चिदंबरम ने आगे कहा, "ऐसा लगता है कि अगर भाजपा सरकार नहीं बनाती है तो अमित शाह सबसे ज्यादा खुश होंगे और वह विपक्ष के नेता के रूप में संसद में बैठेंगे, मोदी नहीं!"

अमित शाह पर चिदंबरम का तंज जाहिर तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बार-बार किए गए उस दावों से पैदा हुआ है, जिसमें अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उत्तराधिकारी के रूप में अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।

हालांकि, मोदी ने विपक्षी नेताओं के आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

मोदी ने मंगलवार को बिहार के महाराजगंज में अपने संबोधन के दौरान जनता से कहा, "मेरी अपनी कोई विरासत नहीं है, आप मेरी विरासत हैं और मेरे उत्तराधिकारी भी आप हैं।"

टॅग्स :अमित शाहनवीन पटनायकनरेंद्र मोदीपी चिदंबरमBJPकांग्रेसBJD
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट