लाइव न्यूज़ :

बिहार में जारी जातीय सियासत के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने उठाई दलित मुख्यमंत्री बनाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2024 18:28 IST

संजय पासवान ने कहा कि सही मायने में इन लोगों ने ओबीसी का टर्म पूरा किया है। अब टर्म बनता है अति पिछड़े समाज का और दलित समाज का। हम लोग चाहेंगे एनडीए के सहयोग से दलित महादलित मुख्यमंत्री बने।

Open in App

पटना: बिहार में जातीय सियासत को लेकर गरमायी सियासत के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने रविवार को यह कहकर नई सियासी हवा दे दी है कि ओबीसी मुख्यमंत्री का समय समाप्त हुआ। अब दलित समाज से मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। सबको मौका मिला अब दलितों को भी मौका मिलना चाहिए। संजय पासवान ने इस मांग के लिए कैंपेन चलाने की बात भी कही है। 

उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि बिहार में किसी दलित को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले। कांग्रेस ने बिहार में अपने कार्यकाल के दौरान 12 जातियों के लोगों को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। 90 के बाद से बिहार में सवा दो मुख्यमंत्री हुए हैं। यादव समाज से या कुर्मी समाज से और कुछ महीना के लिए जीतन राम मांझी जी मुख्यमंत्री बने। 

संजय पासवान ने कहा कि सही मायने में इन लोगों ने ओबीसी का टर्म पूरा किया है। अब टर्म बनता है अति पिछड़े समाज का और दलित समाज का। हम लोग चाहेंगे एनडीए के सहयोग से दलित महादलित मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि सोच रहा हूं और अपने लोगों से बातचीत कर रहा हूं। मैं अलग-अलग प्लेटफार्म पर बात कर रहा हूं कि बिना गठबंधन को नुकसान पहुंचाए दलित मुख्यमंत्री बने। इसलिए मै बातचीत करूंगा और इस अभियान में आगे लगूंगा। 

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी राजनीति में रहूंगा, लेकिन "पावर पॉलिटिक्स" में नहीं रहूंगा। संजय पासवान ने कहा कि किसी सदन में अब नहीं जाना है ना कोई मांग करुंगा। उल्लेखनीय है कि संजय पासवान ने कुछ दिनों पहले यह बयान देकर सियासी हलचल मचा दी थी कि अगर नीतीश कुमार का साथ नहीं होता तो लोकसभा चुनाव में भाजपा जीरो पर आउट हो जाती। बिहार में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिल पाती।

टॅग्स :Bihar BJPBiharBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो