लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने अपने पुत्र ऋतुराज के साथ थामा जदयू का दामन

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2025 18:39 IST

जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान अरुण कुमार अपने कई समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजी से बदलते सियासी समीकरणों के बीच जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने शनिवार को दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में एक बार फिर वापसी की है। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान अरुण कुमार अपने कई समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

भूमिहार जाति से आने वाले अरुण कुमार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ जदयू नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके बेटे ऋतुराज भी जदयू में शामिल हुए हैं। 

अरूण कुमार ने एक दौर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर लालू-राबड़ी सरकार के खिलाफ संघर्ष किया था। हालांकि बाद में उनकी राहें जुदा हो गई और वे अलग अलग दलों में रहे। अरुण कुमार अपने राजनीतिक करियर में दो बार सांसद रह चुके हैं। पहली बार 1999 में उन्होंने जदयू के टिकट पर ही जहानाबाद से जीत दर्ज की थी। 

2014 के लोकसभा चुनाव में जहानाबाद से समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और सांसद बने। अरुण सिंह के बेटे ऋतुराज के जहानाबाद के घोसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना है। ऋतुराज सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हैं और पूर्व में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। 

दरअसल, अरुण कुमार के जदयू में शामिल होने का कार्यक्रम पहले सितंबर में ही बन गया था, लेकिन भाजपा के ‘बिहार बंद’ की वजह से उस समय यह कार्यक्रम टाल दिया गया था। अरुण कुमार की वापसी इसलिए भी खास है क्योंकि पहले पार्टी के भीतर उनकी एंट्री को लेकर थोड़ी खींचतान की खबरें थीं। 

मगर, आज  ललन सिंह की मौजूदगी में उनका शामिल होना यह साफ करता है कि अब सारे मतभेद दूर हो गए हैं और जदयू ने आगामी चुनावों को देखते हुए एक बड़ी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। 

अरुण कुमार के साथ उनके पुत्र ऋतुराज कुमार को जदयू में शामिल किए जाने का फैसला जहानाबाद के एक और पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा के राजद में शामिल होने के बाद लिया गया। राजद की ओर से मिली इस राजनीतिक चुनौती का सामना करने के लिए, जदयू ने तुरंत अरुण कुमार को पार्टी में लिया। 

भूमिहार समाज से आने वाले अरुण कुमार की मगध क्षेत्र में काफी अच्छी राजनीतिक पकड़ है। अरुण कुमार की जदयू में वापसी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक सोची-समझी रणनीति वाला कदम माना जा रहा है। यह इसलिए भी जरूरी था, क्योंकि तेजस्वी यादव राजद को ‘ए टू जेड’ यानी हर जाति की पार्टी बनाने की कोशिश में लगे हैं। 

ऐसे में, अरुण कुमार की एंट्री से जदयू को राजद की बढ़ती ताकत का मुकाबला करने के लिए मगध क्षेत्र में एक मजबूत आधार मिल गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं