लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली के रास्ते मुंबई पहुंचा शख्स कोरोना संक्रमित, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

By विनीत कुमार | Updated: November 29, 2021 07:51 IST

दुनिया भर में कोविड के ओमीक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामले के बीच भारत में सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इस बीच मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से आए एक शख्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर खलबली मच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स कोरोना संक्रमित, दिल्ली में पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद मुंबई की फ्लाइट में बैठा।अधिकारी अब यात्री के साथ यात्रा करने वालों का पता लगा रहे हैं, शख्स में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है।महाराष्ट्र में पिछले 15 दिनों में खतरे वाले देशों से आने वाले 466 यात्रियों से भी संपर्क साधने में जुटी राज्य सरकार।

मुंबई: दिल्ली के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा 32 साल का एक शख्स कोरोना संक्रमित मिला है। मुंबई में डोंबिवली का रहने वाला यह शख्स 24 नवंबर को दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचा था। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी अभी ये पता लगाने की प्रकिया में हैं कि शख्स कहीं कोविड-19 के ओमीक्रॉन वेरिेएंट से संक्रमित तो नहीं है। 

कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) की मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिभा पनपाटिल ने बताया, 'उसने केप टाउन से दुबई होते हुए दिल्ली की यात्रा की थी। दिल्ली में ही वह कोविड पॉजिटिव पाया गया लेकिन लेकिन किसी तरह उसने मुंबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट में जगह हासिल कर ली। मुंबई पहुंचने पर वह पॉजिटिव पाया गया। उसमें लक्षण नहीं हैं और उसने खुद को होम क्वारंटाइन रखा था। बाद में निगम ने उसे एक संस्था में आइसोलेशन में रखा।'

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार केडीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने हवाई अड्डे के अधिकारियों को सतर्क कर दिया है और व्यक्ति के सह-यात्रियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ प्रदीप व्यास ने कहा, 'हमने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए उसके नमूने भेजे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ओमीक्रोन वेंरिएंट से संक्रमित है या नहीं।'

ओमिक्रॉन वेरिएंट पर बढ़ती चिंताओं के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दक्षिण अफ्रीका सहित 'जोखिम वाले देशों' से पिछले 15 दिनों में शहर में आने वाले 466 यात्रियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। उनसे स्वाब के नमूने लिए जाएंगे और आरटी-पीसीआर टेस्ट भी होगा। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पहुंचे 466 यात्रियों में से 97 शहर के रहने वाले हैं। अधिकारी व्यक्तिगत रूप से सभी यात्रियों से उनके स्वास्थ्य अपडेट के लिए संपर्क कर रहे हैं।'

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया, 'मुंबई में रहने वाले यात्रियों में कोई लक्षण नहीं हैं। सभी को होम क्वारंटाइन किया गया है। हम सोमवार को उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट करेंगे।'

महाराष्ट्र सरकार कड़े गाइडलाइन लाने की तैयारी में

सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार 'जोखिम वाले देशों' से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए सात दिन के क्वारंटीम को अनिवार्य बना सकती है। सूत्रों ने कहा कि घरेलू यात्रियों के लिए सरकार राज्य में प्रवेश करने के लिए अनिवार्य रूप से निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के नियम को वापस ला सकती है।

इससे पहले रविवार को भारत सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत आने पर पिछले 14 दिन की यात्रा की डिटेल देनी होगी। साथ ही कोविड की निगेटिव रिपोर्ट भी जमा करानी होगी।

इसके अलावा 12 सबसे जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर भी कोरोना की जांच करानी होगी। इसके बाद रिपोर्ट के लिए उन्हें एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना होगा। रिपोर्ट अगर निगेटिव आता है तो उन्हें सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद 8वें दिन फिर उनका टेस्ट होगा और फिर से रिपोर्ट निगेटिव आती है तो भी अगले सात दिन खुद की निगरानी करनी होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसबी.1.1529मुंबईमहाराष्ट्र में कोरोनासाउथ अफ़्रीकाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब