लाइव न्यूज़ :

Amethi Lok Sabha Polls Result 2024: 'मुझे लगता है कि आज....', जानें अमेठी सीट से अपनी हार पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी

By रुस्तम राणा | Updated: June 4, 2024 18:53 IST

Amethi Lok Sabha Polls Result 2024: मंगलवार को जारी हुए नतीजों में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा यहां 167196 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 539228 मत हासिल हुए। जबकि दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी 372032 वोट मिले।

Open in App

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से केंद्रीय और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को जारी हुए नतीजों में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा यहां 167196 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 539228 मत हासिल हुए। जबकि दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी 372032 वोट मिले। निराशाजनक परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी ने कहा, "मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है।"

भाजपा उम्मीदवार ने अपनी हार पर विश्लेषण करने की भी बात कही। उन्होंने कहा, "संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा। एक जनप्रतिनिधि के नाते यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया। हार या जीत के बावजूद मैं लोगों से जुड़ी और यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य है।"

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण उलटफेर में, ईरानी ने राहुल गांधी से अमेठी छीन ली थी, जिन्होंने 15 वर्षों तक इस निर्वाचन क्षेत्र पर कब्जा किया था। उत्तर प्रदेश में इस बार बीजेपी को इंडिया अलायंस से मात मिलती दिखाई दी है। जहां पिछली बार भाजपा ने यहां 80 में 64 सीटें जीती थीं, तो वहीं इस बार भाजपा को 32 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024अमेठीस्मृति ईरानीकिशोरी लाल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

बॉलीवुड चुस्कीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: धारावाहिक करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स?, स्मृति ईरानी ने कहा-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दिखेंगे

बॉलीवुड चुस्कीटीवी स्क्रीन पर वापसी से होगा राजनीतिक पुनरुत्थान?, ईरानी का पुनर्जागरण, यह वापसी नहीं, पुन: प्रवेश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम