लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का फोन काटने वाले अमेठी के लेखपाल के खिलाफ होगी जांच, कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने का आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: August 30, 2022 10:39 IST

अमेठी के मुसाफिरखाना तहसील के पुरे पहलवान गांव के निवासी करुणेश ने 27 अगस्त को सुश्री ईरानी को एक शिकायत पत्र दिया था। शिकायत के निवारण के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने क्षेत्रीय लेखपाल को फोन लगाया लेकिन लेखपाल ने फोन काट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे के समय का है मामलालेखपाल ने स्मृति ईरानी को फोन पर नहीं पहचानाजिम्मेदार लेखपाल के खिलाफ जांच होगी

अमेठी: अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की आवाज को फोन पर न पहचान पाने वाले लेखपाल के खिलफ अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने के आरोप में जांच की जा रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी दौरे पर एक शिकायत के निवारण के लिए जिम्मेदार लेखपाल को फोन लगाया था। लेखपाल ने फोन काट दिया था और स्मृति ईरानी को पहचान भी नहीं पाए थे।

क्या था मामला

दरअसल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी दौरे पर थीं। इसी दौरान कुछ लोग स्मृति ईरानी के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। एक युवक ने स्मृति ईरानी को बताया कि उनके पिता एक शिक्षक थे और उनकी मृत्यु के बाद उनकी मां सावित्री देवी पेंशन की हकदार हैं। लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल दीपक के  द्वारा सत्यापन पूरा नहीं किया गया इसलिए उनकी पेंशन रुक गई है। शिकायत करने वाले युवक का नाम करुणेश है। करुणेश की शिकायत के बाद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री ईरानी ने लेखपाल को फोन किया लेकिन वह उन्हें पहचान नहीं पाए और फोन काट दिया। 

इसके बाद स्मृति ईरानी ने दोबारा फोन लगाया और कहा, "हैलो लेखपाल जी, अंकुर को जानते हैं, मैं स्मृति ईरानी बोल रही हूं साहब, सांसद अमेठी। आप अंकुर को जानते हैं, लीजिए वे आपको अपना परिचय देंगे।" लेकिन लेखपाल अधिकारी को भी नहीं पहचान पाते। अब इस मामले में अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकुर लाथर ने बताया है कि मुसाफिरखाना लेखपाल दीपक की ओर से ढिलाई के मामले की जांच की जाएगी। अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि यह अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने का मामला है। 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना की खूब चर्चा हुई।बता दें कि अमेठी के मुसाफिरखाना तहसील के पुरे पहलवान गांव के निवासी करुणेश ने स्मृति ईरानी को अपना शिकायती पत्र 27 अगस्त को दिया था।

टॅग्स :स्मृति ईरानीउत्तर प्रदेशBJPGovernment of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो