लाइव न्यूज़ :

UP News: फाइलेरिया की दवा से 28 बच्चे बीमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

By संदीप दाहिमा | Updated: February 28, 2024 17:20 IST

Amethi News: अमेठी जिले के फुरसतगंज क्षेत्र स्थित उड़वा प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खाने से 28 बच्चे बीमार हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देFilariasis News: काली मक्खियों और मच्छरों द्वारा फैलने वाले परजीवी रोगAmethi News: फाइलेरिया की दवा खाने से 28 बच्चे बीमार

अमेठी जिले के फुरसतगंज क्षेत्र स्थित उड़वा प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया (काली मक्खियों और मच्छरों द्वारा फैलने वाले परजीवी रोग) की दवा खाने से 28 बच्चे बीमार हो गये। उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बुधवार को बताया कि फुरसतगंज क्षेत्र स्थित उड़वा प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बच्चों को फाइलेरिया और पेट में कीड़ों की दवाई खिलाई गई थी तथा दवा खाने के बाद 28 बच्चे बीमार हो गए हैं। उनके मुताबिक, बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों का इलाज किया जा रहा है और वे सभी खतरे से बाहर हैं।

सिंह ने बताया, “फाइलेरिया और पेट में कीड़ों की दवा खाने से बच्चों को कभी-कभी बुखार, जोड़ों में दर्द, चेहरे पर सूजन जैसे लक्षण आ जाते हैं। फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है।” प्राथमिक विद्यालय उड़वा के प्रधानाचार्य गिरीश कुमार ने बताया कि इस समय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जारी है जिसके तहत बच्चों को दवा खिलाई जा रही है।

उनके मुताबिक, मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बच्चों को फाइलेरिया और पेट में कीड़ों की दवा दी गई थी और आज सुबह जब वह विद्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि की कुछ बच्चों को बुखार और कुछ के घुटनों तथा पैरों में दर्द है तथा कुछ के चेहरे पर सूजन आ गई है। कुमार ने बताया कि यह देखकर उन्होंने सभी बच्चों को फुरसतगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।

टॅग्स :अमेठीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह