लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की यात्रा के बाद व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने अगले सप्ताह भारत आएगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 17:27 IST

इसी साल जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा तरजीही व्यापार विशेषाधिकार रद्द करने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार के मोर्चे पर तनाव देखा गया था। भारत ने जवाब में बादाम और सेब सहित 28 अमेरिकी उत्पादों पर सीमा शुल्क लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेगा। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के दौरे के बाद भारत आएगा।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेगा। बता दें कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के दौरे के बाद भारत आएगा। कहा जा रहा है कि दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता बहुत महत्वपूर्ण रही है। इस दौरान कई आवश्यक मुद्दों पर बातचीत हुई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तीन दिवसीय यात्रा के लिए अमेरिका गए थे, जहां 12 नवंबर को व्यापर प्रतिनिधि रॉबर्ट लिथिजेर से बातचीत हुई थी। 

बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री ने 13 नंवबर को सभी लंबित महत्वपूर्ण व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद 14 नंवबर को गोयल ने न्यूयॉर्क के बड़े व्यापारियों और उद्योगपितयों से मुलाकात की। फिर वह डीसी से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए। इस दौरान गोयल और रॉबर्ट की आगे की बैठक के लिए फोन पर भी बातचीत होती रही।

आपको बता दें, जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा तरजीही व्यापार विशेषाधिकार रद्द करने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार के मोर्चे पर तनाव देखा गया था। भारत ने जवाब में बादाम और सेब सहित 28 अमेरिकी उत्पादों पर सीमा शुल्क लगाया था। भारत सामान्यीकरण प्रणाली (जीएसपी) का सबसे बड़ा लाभार्थी था। यह एक कार्यक्रम है जो विकासशील देशों को अमेरिकी उपभोक्ताओं को सामान बेचने में मदद करने के लिए बनाया गया है।

टॅग्स :पीयूष गोयलअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील