लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल, जानें अहमदाबाद, आगरा से लेकर दिल्ली में कहां-कब क्या होगा

By गुणातीत ओझा | Updated: February 23, 2020 19:25 IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलेनिया ट्रंप अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद अहमदाबाद से सीधे आगरा जाएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार 24 फरवरी को अपने पहले भारत दौरे पर आ रहे हैंअहमदाबाद से होकर आगरा के लिए होंगे रवाना, ताजमहल का करेंगे दीदार25 फरवरी को दिल्ली में हैदराबाद हाउस में होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी सोमवार को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। जिसे लेकर अहमदाबाद से लेकर आगरा में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी तक भारत रहेंगे हैं। डोनाल्ड ट्रंप करीब 34 घंटे के शेड्यूल में भारत का दौरा करेंगे और कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार यानी 24 फरवरी की दोपहर अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां पर डोनाल्ड ट्रंप का भव्य स्वागत किया जाएगा। पढ़ें पूरा शेड्यूल...

सोमवार 24 फरवरी

11:40 बजेअहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति विमान लैंड करेगा। यहां आधिकारी फोटो सेशन होगा।

12:15 बजेअहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचेंगे।

13:05 बजेमोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प इवेंट में शामिल होंगे।

15:30 बजेआगरा के लिए विमान से होंगे रवाना।

16:45 बजेआगरा के वायु सेना स्टेशन पर विमान लैंड होगा।

17:15 बजेआगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे।

18:45 बजेदिल्ली के लिए विमान से होंगे रवाना।

19:30 बजेदिल्ली में पालम वायु सेना स्टेशन पहुंचेंगे।

25 फरवरी, 2020 मंगलवार

10:00 बजेराष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन होगा।

10:30 बजेराजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर माल्यार्पण।

11:00 बजेहैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक।

12:40 बजेहैदराबाद हाउस में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच समझौतों का आदान-प्रदान।

19:30 बजेराष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करेंगे मुलाकात।

22:00 बजेअमेरिका के लिए रवाना

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमेलानिया ट्रंपनरेंद्र मोदीअहमदाबादआगरादिल्लीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए