लाइव न्यूज़ :

अमेरिका का दावा- चीन ने डोकलाम में फिर शुरू कर दी है हरकत, संसद में रक्षा राज्य मंत्री ने किया इससे इनकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 26, 2018 20:59 IST

गुरुवार को संसद में विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा कि डोकलाम और उसके आसपास जिस स्थान पर चीन के साथ तनातनी हुई थी, वहां कोई नया घटनाक्रम नहीं हुआ है तथा क्षेत्र में यथास्थिति बरकरार है।

Open in App

ललित के झा

वॉशिंगटन , 26 जुलाई (भाषा) अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चीन ने डोकलाम क्षेत्र में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं और न तो भूटान और न ही भारत ने उसे ऐसा करने से रोका है। अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के युद्धाभ्यास की तुलना इस हिमालयी क्षेत्र में उस देश की गतिविधियों से की है। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है। वहीं , वियतनाम , मलेशिया , फिलीपींस , ब्रुनेई और ताईवान इस दावे का विरोध करते रहे हैं। 

दक्षिणी एवं मध्य एशिया के लिए विदेश मंत्रालय के प्रमुख उप सहायक एलीस जी वेल्स ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा , “ मेरा आकलन है कि भारत मजबूती से अपने उत्तरी सीमा का बचाव कर रहा है और यह भारत के लिए चिंता का विषय है। ” वेल्स भारतीय सीमा के निकट सड़क बनाने की चीन की उग्र गतिविधियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 

भारत और चीन के बीच हिमालयी क्षेत्रों को लेकर लगातार विवाद होते रहे हैं। हाल ही में चीन और भारत के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू किया था , जिसके बाद से चीन और भारत के बीच गतिरोध शुरू हुआ था। 

महिला सांसद एन वेगनर ने कहा , “ हालांकि दोनों देश बाद में पीछे हट गए थे। चीन ने डोकलाम में फिर से अपनी गतिविधियां चुपचाप शुरू कर दी हैं लेकिन न तो भारत ने और न ही भूटान ने उसे ऐसा करने से रोका है। हिमालयी क्षेत्र में चीन की गतिविधि मुझे उसके दक्षिण चीन सागर नीति की याद दिलाती हैं। ” 

वहीं गुरुवार को संसद में विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा कि डोकलाम और उसके आसपास जिस स्थान पर चीन के साथ तनातनी हुई थी, वहां कोई नया घटनाक्रम नहीं हुआ है तथा क्षेत्र में यथास्थिति बरकरार है। सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "28 अगस्त 2017 को डोकलाम क्षेत्र में भारतीय एवं चीनी सीमा सुरक्षा बलों को हटाये जाने के बाद विवादित स्थल पर तथा उसके आसपास के क्षेत्र में कोई नयी घटना नहीं है। उस क्षेत्र में यथा स्थिति बरकरार है।"

वीके सिंह ने कहा कि चीन के साथ हमारे उच्च स्तरीय आदान प्रदान में निरंतर अपने रूख पर कायम रहते हुए सरकार ने अवगत करा दिया है कि भारत और चीन के सीमा क्षेत्रों में शांति बनाये रखना द्विपक्षीय संबंधों को सुचारू बनाये रखने के लिए एक महत्वपूर्ण पूर्व शर्त है। उन्होंने कहा कि सरकार, भारत की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले सभी घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखती है और इसकी रक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय करती है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :डोकलामचीनइंडियाजनरल वीके सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील