लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को अलकायदा का आदमी बता अमेरिका ने उसे भारत भेजा, यहां किया गया क्वारंटाइन

By भाषा | Updated: May 22, 2020 05:50 IST

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद इब्राहिम जुबैर मोहम्मद को अमृतसर में पृथक-वास केंद्र में 14 भेज दिया। वैसे अलकायदा के साथ उसका संबंध स्थापित करने के लिए अबतक कोई सबूत नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका द्वारा अलकायदा का आतंकवादी करार दिये जाने के बाद तेलंगाना के एक व्यक्ति को दोनों देशों के बीच विमान यात्रा आंशिक रूप से बहाल होने के बाद वहां से भारत भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भारत में जन्मा अमेरिकी नागरिक इब्राहिम जुबैर मोहम्मद 19 मई को अमृतसर पहुंचा। वहां उससे उसके विरूद्ध अमेरिकी अधिकारियों द्वारा लगाये गये आरोपों के बारे में पूछताछ की गयी।

अमेरिका द्वारा अलकायदा का आतंकवादी करार दिये जाने के बाद तेलंगाना के एक व्यक्ति को दोनों देशों के बीच विमान यात्रा आंशिक रूप से बहाल होने के बाद वहां से भारत भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि भारत में जन्मा अमेरिकी नागरिक इब्राहिम जुबैर मोहम्मद 19 मई को अमृतसर पहुंचा। वहां उससे उसके विरूद्ध अमेरिकी अधिकारियों द्वारा लगाये गये आरोपों के बारे में पूछताछ की गयी।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे अमृतसर में पृथक-वास केंद्र में 14 भेज दिया। वैसे अलकायदा के साथ उसका संबंध स्थापित करने के लिए अबतक कोई सबूत नहीं मिला है।

मोहम्मद 2001 में अमेरिका गया था और 2006 में उसने शादी की तथा उसके बाद वह अमेरिका का स्थायी नागरिक बन गया।

अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार उसने और उसके दो साथियों ने आतंकवाद खासकर अरब प्रायद्वीप में अलकायदा के नेता अनवर अल अवलाकी के वित्तपोषण की बात छिपाने को लेकर अपना गुनाह कबूल लिया।

अनवर अल अवलाकी ने अमेरिका के खिलाफ हिंसा की वकालत की और वह नागरिकों के खिलाफ आतंकव़ादी हमलों के प्रयासों में शामिल रहा।

टॅग्स :अमेरिकाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए