लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के समय वेतन न मिलने पर एम्बुलेंस कर्मचारियों ने काम बंद करने की दी धमकी

By शीलेष शर्मा | Updated: March 31, 2020 14:33 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के समय वेतन न मिलने पर एम्बुलेंस कर्मचारियों ने काम बंद करने की दी धमकीएम्बुलेंस कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि उनको सुरक्षा के लिये न तो  दिये जा रहे हैं और न ही सैनेटाइजर। जीवन रक्षक बस्तुओं की भी आपूर्ति नहीं हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी सूत्रों से मिली ख़बरों के अनुसार राज्य सरकार ने हाथ खड़े कर दिये हैं।सरकार ने कर्मचारियों के संघटन से कहा है कि वे उस कंपनी से बात करें जिसने उनको संविदा पर रखा है।

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश में कोरोना की जंग में हाथ बटाने वाले एम्बुलेंस कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण काम न करने का फ़ैसला कर राज्य सरकार की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है। प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारियों के संगठन का आरोप है कि सरकारी और निजी क्षेत्रों में एम्बुलेंस की सेवा में लगे कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। यह जानते हुए भी कि यह कर्मचारी दिन रात कोरोना की जंग में कंधे से कंधा मिला कर सेवारत हैं। 

अब इन कर्मचारियों ने एम्बुलेंस को जस का तस छोड़ कर अपने-अपने घरों में लौट जाने की चेतावनी दे दी है। ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 4500 एम्बुलेंस काम कर रही हैं जिनमें 17000 कर्मचारी कार्यरत हैं। हैरानी की बात तो यह है कि प्रदेश की यह एम्बुलेंस जीवीके को मिले ठेके के तहत चलाई जा रही हैं, प्रदेश सरकार ने भी अधिकांश एम्बुलेंस ठेके पर ले रखी हैं। 

एम्बुलेंस कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि उनको सुरक्षा के लिये न तो  दिये जा रहे हैं और न ही सैनेटाइजर। जीवन रक्षक बस्तुओं की भी आपूर्ति नहीं हो रही है। यह जानते हुये कि एम्बुलेंस कर्मचारियों के चले जाने से कितना बड़ा संकट खड़ा हो जायेगा राज्य सरकार मौन है।

सरकारी सूत्रों से मिली ख़बरों के अनुसार राज्य सरकार ने हाथ खड़े कर दिये हैं साथ ही कर्मचारियों के संघटन से कहा है कि वे उस कंपनी से बात करें जिसने उनको संविदा पर रखा है। इधर संविदा पर कर्मचारियों को रखने वाली कम्पनी जीवीके ने अभी तक संकट को टालने के लिए कोई वयान जारी नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही कोई समाधान निकलेगा क्योंकि निजी अस्पतालों ने इस दिशा में बातचीत के रास्ते हल निकालने के प्रयास शुरू किये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप