लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः अंबाला के बलाना गांव में एक ही परिवार के 6 सदस्य घर में मिले मृत, पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2022 11:29 IST

अंबाला के डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने कहा कि हम जब यहां पहुंचे तो एक ही परिवार के 6 सदस्यों को मृत हालत में पाया। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बताया कि कल रात का खाना खाने के बाद परिवार रहस्यमय तरीके से मृत पाया गया।मृत पाए लोगों में 2 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं।

अंबालाः हरियाणा के अंबाला से एक चौंकान वाली घटना सामने आई है। अंबाला स्थित बलाना गांव में एक परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। राज्य पुलिस ने बताया कि कल रात का खाना खाने के बाद परिवार रहस्यमय तरीके से मृत पाया गया। मामले की जांच की जा रही है।

अंबाला के डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने कहा कि हम जब यहां पहुंचे तो एक ही परिवार के 6 सदस्यों को मृत हालत में पाया। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है।

मृतकों की पहचान संगत राम (65), सुखविंदर सिंह (34), महिंद्रा कौर (संगत राम की पत्नी), रीना (सुखविंदर सिंह की पत्नी) के रूप में हुई है। सुखविंदर सिंह की दो बेटियां हैं। मृत पाए गए लोगों में आशु (5) और जस्सी (7) भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 17 अगस्त को, जम्मू के सिधरा इलाके में एक परिवार के छह सदस्य अपने घर पर मृत पाए गए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि जम्मू के सिधरा इलाके में एक परिवार के छह सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए। शवों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

 

टॅग्स :AmbalaHaryana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील