लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2025: बालटाल मार्ग पर भूस्खलन, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल; भारी बारिश के बीच अमरनाथ यात्रा स्थगित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2025 10:28 IST

Amarnath Yatra 2025:अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

Open in App

Amarnath Yatra 2025: कश्मीर घाटी में पिछले 36 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में और भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। यात्रा स्थगित करने का कदम गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग पर भूस्खलन में एक महिला श्रद्धालु की मौत और तीन अन्य के घायल होने की घटना के एक दिन बाद उठाया गया है।

कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा, ‘‘ 17 जुलाई 2025 को पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से श्री अमरनाथजी यात्रा स्थगित कर दी गई है। पिछले दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दोनों मार्गों पर मरम्मत कार्य करना आवश्यक हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, कल रात पंजतरणी आधार शिविर में रुके श्रद्धालुओं को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और बचाव दलों की तैनाती के बीच बालटाल जाने की अनुमति दी जा रही है।’’

बिधूड़ी ने कहा कि बीआरओ ने काम पूरा करने के लिए भारी संख्या में श्रमिकों और मशीनों की तैनाती की है ताकि बालटाल और पहलगाम दोनों आधार शिविरों से यात्रा फिर से शुरू की जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मौसम ठीक रहा तो पूरी उम्मीद है कि यात्रा कल (शुक्रवार) फिर से शुरू हो जाएगी।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दो दिन के मौसम परामर्श में जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिसमें कश्मीर के यात्रा मार्ग भी शामिल हैं। इस साल यह पहली बार है जब जम्मू से यात्रा स्थगित की गई है। तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 2.35 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा दो जुलाई को पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद से अब तक कुल 1,01,553 श्रद्धालु जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हुए हैं। अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। पिछले साल 5.10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ मंदिर में दर्शन किए थे। इस साल तीर्थयात्रा का समापन नौ अगस्त को होगा। 

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरभूस्खलनमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए