लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ने किसानों की दिल्ली से वापसी का स्वागत किया

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 दिसंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिल्ली की सीमा पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के सफल आंदोलन के समापन की शनिवार को प्रशंसा की और इसके साथ ही उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार किसानों से किए गए अपने वादों को पूरा करेगी।

उल्लेखनीय है कि तीन विवादित कृषि कानूनों के वापस लेने के बाद किसान, आंदोलन के करीब 380 दिनों बाद अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं।

उन्होंने किसानों के आंदोलन को ‘ तप, त्याग और तपस्या’’बताते हुए इसके समापन की प्रशंसा की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब लौट रहे हजारों किसानों को बधाई देने और स्वागत करने के लिए जारी बयान में कहा, ‘‘ यह उनका (किसानों का) अनुशासन, समर्पण, प्रतिबद्धता और दृढ़ता थी जिसकी वजह से आंदोलन अपने मुकाम पर पहुंचा और भारत सरकार ने अंतत: इन कानूनों को वापस लिया।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार किसानों से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी जिसकी प्रतिबद्धता कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में की थी।

अमरिंदर सिंह ने कहा,‘‘मैंने पहले ही इन वादों में से अधिकतर को पूरा कर दिया है और अब जिम्मेदारी मौजूदा सरकार की है कि वह चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले बचे हुए वादों को पूरा करे।’’

उल्लेखनीय है कि पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री पद छोड़ने और चरणजीत सिंह चन्नी को इस कुर्सी पर बैठाने के बाद अमरिंद सिंह ने आगामी चुनाव लड़ने के लिए अपनी पार्टी बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?