लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह का सोनिया के फॉर्मूले को मानने से इनकार, सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव का किया विरोध

By शीलेष शर्मा | Updated: July 16, 2021 18:07 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी के उस फार्मूले को मानने से इंकार कर दिया है जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाने की पेशकश की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया है। मुख्यमंत्री ने इस बारे में फोन करके सोनिया गांधी को अपनी नाराजगी जता दी है। साथ ही अपने सांसदों, विधायकों को लामबंद करने की मुहिम भी छेड़ दी है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी के उस फार्मूले को मानने से इंकार कर दिया है जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाने की पेशकश की गई थी। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के तेवरों को देखते हुए सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू से लंबी बातचीत की। बातचीत के दौरान राहुल गांधी और राज्य के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे। 

सूत्र बताते हैं कि इस बातचीत में पंजाबकांग्रेस की कलह का कोई ठोस हल नहीं निकल सका है। हालांकि कल स्वयं हरीश रावत ने कहा था कि सिद्धू का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है, लेकिन औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। 

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सिद्धू के नाम की आज औपचारिक घोषणा होनी थी, लेकिन उससे पहले ही अमरिंदर सिंह ने सोनिया को फोन के जरिये अपनी नाराजगी जताते हुए सिद्धू को नया प्रदेश अध्यक्ष स्वीकार करने से इनकार कर दिया और अपने समर्थक सांसदों, विधायकों को लामबंद करने की मुहिम छेड़ दी। 

चुनाव के समय हालात बिगड़ते देख सोनिया गांधी ने सिद्धू को दिल्ली बुलाया और नए सिरे से पंजाब की अमरेंद्र बनाम सिद्धू लड़ाई पर मंथन शुरू किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार हरीश रावत को कहा गया है कि वह कैप्टन से बात कर उनको प्रस्ताव मानने के लिए तैयार करें, क्योंकि यह प्रस्ताव उनसे हुई बातचीत के बाद ही तैयार किया गया था। माना जा रहा है कि आगामी सप्ताह में इस समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।

 

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहपंजाबकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत