लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह ने रामगोपाल को बताया खलनायक, कहा- ऐसा कोई सगा नहीं जिसे अखिलेश ने ठगा नहीं

By भाषा | Updated: September 20, 2018 13:30 IST

अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश का स्वभाव डंक मारने का है। ‘‘अखिलेश की पढ़ाई के लिए मैं आस्ट्रेलिया तक गया, मैंने ही उनको टिकट दिलाया, सपा का अध्यक्ष बनवाया।

Open in App

जौनपुर, 20 सितंबर: राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की आलोचना करते हुए कहा कि पिता का अपमान करने वालों का जनमानस में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश का स्वभाव डंक मारने का है। ‘‘अखिलेश की पढ़ाई के लिए मैं आस्ट्रेलिया तक गया, मैंने ही उनको टिकट दिलाया, सपा का अध्यक्ष बनवाया। लेकिन ऐसा कोई सगा नहीं जिसको अखिलेश ने ठगा नहीं। जब तक इस पार्टी में रामगोपाल जैसे खलनायक रहेंगे, उसमें विध्वंस और विघटन ही होगा।’’

यहां टीडी कालेज में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा आजम खान जैसे व्यक्ति को प्रश्रय देती है जो अमर्यादित टिप्पणी करते हैं।

उन्होंने कहा ‘‘आजम खान ने मेरी पत्नी और बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की जिसकी सीडी मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के राज्यपाल को सौंप दी है। अब मुझे कार्रवाई का इंतजार है। यदि यहां कुछ नहीं हुआ तो दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराऊंगा। 

मुझे विश्वास है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मेरे साथ न्याय होगा।’’  मुलायम सिंह यादव को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट देने की बजाय उनका आदर करें। उन्होंने कहा कि पिता का अपमान करने वालों का जनमानस में कोई स्थान नहीं है।

टॅग्स :अमर सिंहअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील