लाइव न्यूज़ :

यूपी में पहली बार सड़कों पर नहीं अदा होगी अलविदा जुमा की नमाज, देखरेख के लिए 46 PAC और 7 CAPF की कंपनियां तैनात, रामपुर में टूटी सदियों पुरानी परंपरा

By आजाद खान | Updated: April 29, 2022 12:36 IST

अलविदा नमाज के दौरान पुलिस की नजर 2705 संवेदनशील स्थानों पर होगी जहां पर माहौल खराब होने की आंशका है।

Open in App
ठळक मुद्देआज देश भर में अलविदा जुमा की नमाज अदा की जा रही है।इस दौरान यूपी में मस्जिद के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी। इस बात पर यूपी के सभी मुस्लिम धर्म गुरुओं ने हामी भरी है।

Alwida Zuma 2022: आज पूरे देश में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज वह जुमा नामाज है जो रमजान के आखिरी जुमे को पढ़ा जाता है। यूपी में अलविदा की नमाज को लेकर कड़े इन्तजाम किए गए है। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक, इस बार अलविदा जुमा की नमाज सड़क पर नहीं होगी। आपको बता दें कि यूपी में यह पहली बार होगा कि अलविदा जुमा की नमाज सड़क पर नहीं होगी। मामले में बोलते हुए प्रशांत कुमार ने कहा कि इस बारे में सभी धर्म गुरुओं से बात हो गई है और कानून वय्वस्था को देखते हुए सभी धर्म गुरु इस बात पर तैयार है कि रोड या सड़क पर कोई नमाज नहीं होगी। आपको बता दें कि अलविदा जुमा को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि आज नमाज में ज्यादा भीड़ हो सकती है। ऐसे में इलाके में माहौल खराब न हो इसके लिए यह फैसला लिया गया है। 

यूपी में 31151 स्थान हुए है चिन्हित, 46 कंपनी पीएसी- 7 सीएपीएफ तैनात

आपको बता दें कि अलविदा जुमा को देखते हुए यूपी में कुल 31151 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर 46 कंपनी पीएसी के साथ 7 सीएपीएफ की तैनाती की गई है। ऐसे में पुलिस की नजर उन 2705 संवेदनशील स्थानों पर होगी जहां पर हालात खराब होने का डर है। बताया जा रहा है कि कम से कम 29806 धर्मगुरु से बातचीत हुई है जो मस्जिद में ही नमाज पढ़ाने को तैयार है। यूपी पुलिस के मुताबिक, अलविदा जुमा की नमाद से पहले 21965 लाउडस्पीकरों को हटाए गए हैं वहीं 42332 लाउडस्पीकरों की आवाज को कम भी किया गया है। पुलिस ने बताया कि अलविदा जुमा की नमाज में भी लाउडस्पीकर वाले नियम लागू होंगे। 

कई मुस्लिम सस्ंथानों ने जारी किया एडवाइजरी

अलविदा की नमाज को देखते हुए कई कई मुस्लिम सस्ंथानों ने एडवाइजरी जारी किया है। इस एडवाइजरी में यह कहा गया है कि अलविदा की नमाज केवल मस्जिद में ही हो और लाउडस्पीकर के सभी नियम भी पालन हो। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के साथ ऐशबाग ईदगाह के ईमाम मौलाना और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोगों से अपील कर मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने को कहा है। 

आपको बता दें कि रामपुर की टूटी में आजादी से पहले से यह परंपरा है कि रामपुर में ऐतिहासिक रुप से अलविदा की नमाज अदा की जाती है। लोग दूर दराज के इलाकों से आकर यहां पर नमाज अदा करते है जो घर के छतों से लेकर दुकानों में भी अदा होती है। लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा और लोगों को केवल मस्जिद में ही नमाज अदा करना होगा।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरामपुरPoliceरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब