लाइव न्यूज़ :

अलवर मॉब लिंचिंग केस: रकबर खान की हत्या के पांच आरोपियों में से 4 को सजा, विश्व हिंदू परिषद के नेता बरी

By अंजली चौहान | Updated: May 25, 2023 14:48 IST

अलवर में साल 2018 में हुए मॉब लिंचिंग मामले में राजस्थान की एक अदालत ने फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को दोषी करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअलवर मॉब लिंचिंग मामले में राजस्थान की एक कोर्ट ने फैसला सुनाया हैरकबर खान की हत्या मामले में चार दोषियों को सजा विश्व हिंदू परिषद के नेता को किया गया बरी

अलवर: राजस्थान के अलवर में मॉब लिंचिंग मामले के आरोपियों को लेकर अदालत ने आज फैसला सुनाया है। रकबर खान की हत्या मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी पाया और उन्हें सात साल कैद की सजा सुनाई है।

वहीं, एक अन्य आरोपी जो कि विश्व हिंदू परिषद के सदस्य नवल किशोर शर्मा को बरी कर दिया है। 

अदालत ने इन चारों आरोपियों जिनमें धर्मेंद्र, विजय, नरेश, परमजीत शामिल है। इन आरोपियों को धारा 304 और 341 के तहत सात-सात साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही दोषियों को 10-10 हजार की जुर्माना राशि देने का आदेश दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने पहले अपनी चार्जशीट में चार आरोपियों नरेश शर्मा, विजय कुमार, धर्मेंद्र यादव और परमजीत सिंह को नामजद किया था।

नवल किशोर शर्मा को बाद में गिरफ्तार किया गया था और 20 जुलाई, 2018 को भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, अदालत ने नवल किशोर शर्मा को बरी कर दिया। 

क्या है पूरा मामला?

मामला 2018 का है, जब राजस्थान के अलवर जिले में रकबर खान की हत्या कर दी गई थी। ये हत्या गौ तस्करी के संदेह में की गई थी। रकबर खान को पीट-पीट कर बेरहमी से मार डाला था।

रकबर, अपने दोस्त असलम के साथ, अलवर जिले के रामगढ़ से यात्रा कर रहा था, जब भीड़ ने उसे पीट-पीट कर मार डाला। रकबर खान हरियाणा का रहने वाला था और 21 जुलाई 2018 को उनकी हत्या कर दी गई थी। 

29 साल के रकबर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रूर हमले के बाद कई चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। रकबर के शरीर पर चोट के 12 निशान थे और अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे राजनीतिक स्पेक्ट्रम में एक बहस छेड़ दी थी।

बता दें कि पुलिस ने इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन फिलहाल ये हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर हैं। रकबर खान की हत्या के मामले में उनके परिजनों ने जिला जज अदालत में केस ट्रांसफर करने की याचिका भी दायर की थी। 

टॅग्स :Alwarमॉब लिंचिंगविश्व हिंदू परिषदराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो