लाइव न्यूज़ :

अलवर गैंगरेप: मायावती का PM मोदी पर पलटवार, राजनीतिक लाभ के लिए पत्नी छोड़ने वाला दूसरों की बहनों-बीवियों का कैसे करेगा सम्मान?

By स्वाति सिंह | Updated: May 13, 2019 10:48 IST

इससे पहले रविवार को मायावती ने कहा था कि इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर वह फैसला करेंगी। इसके साथ ही मायावती ने गुजरात के उना कांड और रोहित वेमुला मामले को लेकर भी पीएम मोदी से देने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा कि इस मामले मोदी गंदी राजनीति कर रहे हैं।इससे पहले रविवार को मायावती ने कहा था कि इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर वह फैसला करेंगी।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को अलवर गैंगरेप पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि इस मामले में मोदी गंदी राजनीति कर रहे हैं।

मायावती ने कहा 'नरेंद्र मोदी अलवर गैंगरेप मामले पर चुप थे। लेकिन अब वह इस मामले में गंदी राजनीति खेलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उन्हें और उनकी पार्टी को चुनावों में फायदा मिल सके। यह बेहद शर्मनाक है। जब वह राजनीतिक लाभ के लिए अपनी पत्नी को छोड़कर चले गए, तो वह दूसरों की बहनों और पत्नियों का सम्मान कैसे कर सकते हैं?'

मायावती ने आगे कहा 'मुझे यह मालूम चला की बीजेपी में विवाहित महिलाएं अपने पतियों को पीएम के नजदीक भेजने से डरती हैं, उन्हें दर रहता है कि कहीं ये मोदी अपने औरत की तरह हमें भी अपने पति से अलग न करवा दे।' 

इससे पहले रविवार को मायावती ने कहा था कि इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर वह फैसला करेंगी। इसके साथ ही मायावती ने गुजरात के उना कांड और रोहित वेमुला मामले को लेकर भी पीएम मोदी से देने को कहा था। मायावती ने पीएम मोदी सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें दलित महिला के साथ अत्यचार के मामले में ऐसी घृणित राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को कुशीनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर मायावती बेटियों की रक्षा के प्रति इतनी ही ईमानदार हैं तो आज ही, इसी समय राजस्थान की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लें। पीएम मोदी ने अलवर गैंगरेप का जिक्र करते हुए कहा, 'बेटियों पर अत्याचार करने वाले, राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों को सजा देने के लिए आपके इस चौकीदार ने फांसी की सजा का प्रावधान किया है। कांग्रेस सरकार की भी नीयत सही होती तो अलवर में जो हुआ उसे छिपाने में, दबाने में नहीं लगती।' 

इसपर जवाबी देते हुए मायावती ने कहा था कि अगर अलवर मामले में राजस्थान की सरकार अगर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वे निश्चित तौर पर कोई फैसला लेंगी। मायवती ने ऊना दलित कांड और रोहित वेमुला मामले पर पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग कर डाली। 

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)नरेंद्र मोदीराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो