लाइव न्यूज़ :

अलवर गैंगरेप मामलाः राहुल गांधी आज गैंगरेप पीड़िता से करेंगे मुलाकात

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 15, 2019 05:36 IST

Alwap gangrape case: राहुल गांधी के अलवर दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उनके साथ रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से थानागाजी पहुंचेंगे और इसके लिए पुलिस की उपस्थिति में अस्थाई हेलीपेड के निर्माण शुरू हो गया।

Open in App

अलवर जिले के थानागाजी में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में राजनीति का माहौल लगातार गरमा रहा है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को गैंग रेप पीड़िता विवाहिता एवं उसके परिजनों से मुलाकात करने थानागाजी, पहुंचेंगे।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के अलवर दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उनके साथ रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से थानागाजी पहुंचेंगे और इसके लिए पुलिस की उपस्थिति में अस्थाई हेलीपेड के निर्माण शुरू हो गया। यह भी कहा गया है कि राहुल गांधी के थानागाजी पहुंचने से पूर्व मंगलवार शाम तक एसपीजी की टीम अलवर पहुंचेगी।

वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि राहुल गांधी कल दुष्कर्म पीड़िता से मिलने अलवर आ रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि वे कोई स्पष्टीकरण न देकर सीधे तौर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा लें। 

जावडेकर ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर लोकसभा चुनाव के चलते इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना से होने वाले वोटों के नुकसान के लिए इसको छिपाने का आरोप लगाया।

 

टॅग्स :गैंगरेपराहुल गांधीकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील