लाइव न्यूज़ :

अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस विधायक पद से दिया इस्तीफा, कहा- राहुल गांधी ने दिया धोखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 16:00 IST

अल्पेश ठाकोर ने कहा, कांग्रेस पार्टी जनाधार खो चुकी है, और हमारे साथ द्रोह हुआ है। हमें कई बार बेइज्जत भी किया गया है। क्रॉस वोटिंग वोटिंग करने के बाद अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दिया है।

Open in App

कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है। अल्पेश ठाकोर ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी पर भरोसा किया था लेकिन उन्होंने धोखा दे दिया है। अल्पेश ठाकोर ने कहा, 'मैंने राहुल गांधी पर भरोसा करके कांग्रेस पार्टी जॉइन किया था, लेकिन उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया। बार-बार हमारा अपमान किया गया। मैंने कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है।'

अल्पेश ठाकोर ने कहा, कांग्रेस पार्टी जनाधार खो चुकी है, और हमारे साथ द्रोह हुआ है। हमें कई बार बेइज्जत भी किया गया है। बता दें कि गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने व्हिप जारी किया है। इसके बावजूद कांग्रेस के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। जिसमें अल्पेश ठाकोर के अलावा धवन झाला ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट किए थे।  क्रॉस वोटिंग करने के बाद अल्पेश ठाकोर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। 

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील